
Archer Arjun Yadav
मुंबई। रवीना टंडन ( Raveena Tandon ) , अमृता राव ( Amrita Rao ) और उनके पति अनमोल ( Anmol ) सहित बॉलीवुड के कई सितारे जयपुर स्थित राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज अर्जुन यादव ( Archer Arjun Yadav ) के समर्थन में धन जुटाने के लिए आगे आए हैं, जिन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने के अपने सपने को पूरा करने के लिए सही उपकरण की आवश्यकता थी।
पिता हैं प्लंबर
26 वर्षीय अर्जुन यादव के पिता एक प्लंबर हैं, जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान काफी खराब समय देखा। इस वजह से वह अपने सपने से दूर होने लगे थे, लेकिन इंस्टाग्राम के माध्यम से वह अनमोल तक पहुंचे। बाद में अनमोल ने उनके लिए ऑनलाइन फंड राइज की पहल की, जिसे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित किया गया।
धनुष और तीर किए भेंट
इस प्रयास से 130 से अधिक योगदानकर्ताओं ने 3,00,000 रुपए से अधिक राशि दान दी। राशि का उपयोग अर्जुन के लिए धनुष और तीर खरीदने के लिए किया गया है। अमृता ने कहा,’मैंने देखा कि अनमोल सपने को पूरा करने के लिए धनुष और तीर नहीं खरीद पाने वाले अर्जुन नाम के एक लड़के के बारे में जानकर भावुक था। मेरा सहयोग सागर में एक बूंद की तरह है।’ रवीना ने कहा, ’मैं अपने राष्ट्रीय तीरंदाजी अर्जुन यादव के लिए अभियान से जुड़कर बहुत खुश हूं। अर्जुन ने बताया कि उनका लक्ष्य पूरा हो गया था और उन्होंने वीडियो कॉल पर अपने उपकरण दिखाए गए।
Published on:
29 Jan 2021 01:07 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
