21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक सवार को टक्कर मारने के आरोप पर अभिनेता अश्विन मुश्रन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अगर आप जहर उगलोगे तो जवाब मिलेगा

Ashwin Mushran On Goa Accident: अभिनेता अश्विन मुशरन ने गोवा में हुए कथिक एक्सीडेंट पर अब चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
3 min read
Google source verification
Ashwin Mushran On Goa Accident

अश्विन मुश्रन ( फोटो सोर्स- Instagram/ashwinmushran)

Ashwin Mushran On Goa Accident: बॉलीवुड अभिनेता अश्विन मुशरान इन दिनों गोवा में हुए एक सड़क हादसे को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता पर आरोप लगाया गया था कि उनकी कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मारी और वो कथित तौर पर गलत दिशा में गाड़ी चला रहे थे। मामले ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ा तो अब अश्विन मुशरान ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

अभिनेता ने सीधे तौर पर घटना की पूरी जानकारी देने के बजाय सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन लोगों को चेतावनी दी, जो उनके मुताबिक बिना तथ्यों की पुष्टि किए उनके बारे में बातें फैला रहे हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट से दिया जवाब

अश्विन मुशरान ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह कैमरे के सामने नजर आए, लेकिन उन्होंने हादसे को लेकर कोई विस्तृत बयान नहीं दिया। हालांकि, वीडियो के साथ लिखा गया उनका संदेश काफी कुछ कहता नजर आया।

अभिनेता ने संकेत दिया कि उनके बारे में सोशल मीडिया पर ऐसी जानकारी साझा की जा रही है, जिसकी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जब किसी के पास तथ्य हों और सामने वाले के पास तथ्य न हों तो स्थिति अलग होती है। साथ ही उन्होंने बिना पुष्टि के जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का संकेत भी दिया। उनकी पोस्ट का अंदाज देखकर साफ है कि वह इस मामले में सामने आई कुछ रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया दावों से नाराज हैं। उन्होंने यह भी इशारा किया कि ऐसे लोगों के खिलाफ वह एक-एक करके जवाब देंगे।

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

दरअसल, गोवा में एक सड़क दुर्घटना के बाद अश्विन मुशरान का नाम इस मामले से जुड़ गया। स्थानीय नेता अमोल कनकेकर की ओर से अभिनेता पर गंभीर आरोप लगाए गए। दावा किया गया कि एक कार ने बाइक को टक्कर मारी और हादसे के बाद कार के टायर के हिस्से में बाइक सवार की हड्डी का टुकड़ा फंस गया था।

इसके अलावा यह आरोप भी लगाया गया कि हादसे के बाद अभिनेता और उनकी पत्नी ने स्थानीय लोगों के साथ बहस की। इन आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर मामले की चर्चा तेज हो गई और अश्विन मुशरान को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आने लगीं।

पुलिस ने क्या बताया?

हालांकि, पुलिस की ओर से सामने आई जानकारी इस मामले में एक अहम अंतर बताती है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक हादसे के समय अश्विन मुशरान खुद कार नहीं चला रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना के वक्त कार उनका ड्राइवर चला रहा था। पुलिस ने अभिनेता के ड्राइवर वसंत पुट्टप्पा लमन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया गया कि कार और स्कूटर की टक्कर गोवा के क्यूपेम इलाके के एक गांव में हुई। हादसे में दो लोग घायल हुए।

ऐसे में अभिनेता पर खुद गाड़ी चलाने से जुड़े आरोप और पुलिस की ओर से सामने आई जानकारी के बीच अंतर दिखाई देता है। फिलहाल दुर्घटना और इससे जुड़े आरोपों को लेकर अंतिम कानूनी निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

‘मुन्ना भाई’ समेत इन फिल्मों में दिख चुके हैं अश्विन

अश्विन मुशरान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-पहचाने अभिनेता हैं। उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में काम किया है। उन्हें खास तौर पर ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ में निभाए किरदार के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह ‘फैशन’, ‘देसी बॉयज’, ‘मैं तेरा हीरो’ और ‘शहजादा’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

फिलहाल गोवा हादसे को लेकर अभिनेता का बयान सामने आने के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। जहां आरोपों को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, वहीं अश्विन मुशरान ने बिना पुष्टि की जानकारी फैलाने वालों को अपने अंदाज में जवाब देने की बात कही है। मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक तथ्यों के सामने आने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग