6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BAFTA Awards 2023: केट ब्लैंचेट को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

BAFTA Awards 2023: हाल ही में बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ, जिसमें कई हॉलीवुड फिल्मों ने बाजी मारी। इसका आयोजन लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में किया गया था। तो चलिए जानते हैं कि इस 76वें बाफ्टा अवॉर्ड्स के दौरान किस फिल्म को क्या अवॉर्ड मिला है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Feb 20, 2023

BAFTA Awards 2023: Full list of Bafta winners and nominees including best film, actor and actress

BAFTA Awards 2023: Full list of Bafta winners and nominees including best film, actor and actress

BAFTA Awards 2023: बाफ्टा या ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स का 76वां एडिशन साउथबैंक पर लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित किया गया था। इसकी मेजबानी 'लोकी' (Loki) एक्टर रिचर्ड ई. ग्रांट (Richard E. Grant) ने की थी। नॉमिनी, प्रेजेंटर्स और गेस्ट के रूप में रानी एलिजाबेथ द्वितीय के पोते प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी कैथरीन, वेल्स की राजकुमारी मौजूद रहीं। इस अवॉर्ड नाइट में शामिल होने वाले गेस्ट और सितारों ने रेड कार्पेट पर वॉक किया। इस लिस्ट में एडी रेडमायने, ब्रायन कॉक्स, फ्लोरेंस पुघ, कैथरीन ज़ेटा-जोन्स, सिंथिया एरिवो, जूलियन मूर और लिली जेम्स जैसे नाम शामिल है। तो वहीं इस बार 'बाफ्टा अवॉर्ड्स' में जर्मन फिल्‍म 'ऑल क्‍वाइट ऑन द वेस्‍टर्न फ्रंट' की धूम रही।


जहां जर्मन फिल्‍म 'ऑल क्‍वाइट ऑन द वेस्‍टर्न फ्रंट' को बेस्‍ट फिल्‍म और बेस्‍ट डायरेक्‍टर के साथ ही 7 कैटेगरी में अवॉर्ड मिले हैं। तो वहीं फिल्म 'टार' के लिए एक्ट्रेस केट ब्लैंचेट बेस्‍ट एक्‍ट्रेस मिला। बता दें, भारतीय फिल्म 'ऑल दैट ब्रीथ्स' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए नॉमिनेशन मिला था। लेकिन यह अवॉर्ड 'नवलनी' को मिला है। तो चलिए एक नजर डालते हैं '76वें बाफ्टा अवॉर्ड्स 2023' के विनर्स की पूरी लिस्‍ट पर।


76वें बाफ्टा अवॉर्ड्स 2023 विनर्स लिस्ट:


बेस्‍ट लीडिंग एक्टर - ऑस्टिन बटलर (Austin Butler- Elvis)
बेस्ट फिल्म - ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट (All Quiet on the Western Front)
बेस्‍ट लीडिंग एक्ट्रेस- केट ब्लैंचेट (Cate Blanchett- Tár)
ईई बाफ्टा राइजिंग स्टार अवार्ड - एम्मा मैके (Emma Mackey)
बेस्ट ब्रिटिश फिल्‍म - द बैन्‍श‍ीज ऑफ इनिशेरिन (The Banshees of Inisherin)
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री - नवलनी (Navalny)
बेस्‍ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज - ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट (All Quiet on the Western Front)
बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - केरी कॉन्डन (Kerry Condon- The Banshees of Inisherin)
बेस्‍ट ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म - एन आयरिश गुडबाय (An Irish Goodbye)
बेस्ट डायरेक्टर - एडवर्ड बर्जर (Edward Berger- All Quiet on the Western Front)
बेस्‍ट स्‍पेशल विजुअल इफेक्‍ट्स - अवतार: द वे ऑफ वॉटर (Avatar: The Way of Water)
बेस्‍ट ब्रिटिश शॉर्ट एनिमेशन - द बॉय, द मोल, द फॉक्‍स एंड द हॉर्स (The Boy, the Mole, the Fox and the Horse)
बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्टर- बैरी केघन (Barry Keoghan- The Banshees of Inisherin)
बेस्‍ट ओरिजनल स्कोर - ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट (All Quiet on the Western Front)
बेस्ट आउटस्टैंडिंग डेब्यू राइटर या डायरेक्टर या प्रोड्यूसर - शार्लेट वेल्स (Charlotte Wells- Aftersun)
बेस्‍ट सिनेमेटोग्राफी- जेम्स फ्रेंड (James Friend- All Quiet on the Western Front)
बेस्‍ट एनिमेटेड फिल्‍म - गुइलेर्मो डेल टोरोस का पिनोकियो (Guillermo del Toro’s Pinocchio)
बेस्‍ट ओरिजनल स्‍क्रीनप्‍ले - मार्टिन मैकडोना (Martin McDonagh- The Banshees of Inisherin)
बेस्ट कास्टिंग - एल्‍व‍िस (Elvis)
बेस्‍ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले - ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट, एडवर्ड बर्जर, लेस्ली पैटर्सन, इयान स्टोकेल ( All Quiet on the Western Front )
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन - एल्‍व‍िस (Catherine Martin- Elvis)
बाफ्टा फेलोशिप अवॉर्ड- सैंडी पॉवेल (Sandy Powell)
बेस्‍ट एडिटिंग – एवरिथिंग एवरीवेहयर ऑल एट वंस (Paul Rogers- Everything Everywhere All at Once)
बेस्‍ट मेकअप एंड हेयर - एल्विस (Elvis)
बेस्‍ट साउंड - ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट (All Quiet on the Western Front)
बेस्‍ट प्रोडक्शन डिजाइन - बेबीलॉन (Babylon)

यह भी पढ़ें: पैरेंट्स के लिए धनुष ने खरीदा 150 करोड़ का आलीशान घर, जन्नत से कम नहीं है ये आशियाना