22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhurandhar 2 के ओटीटी प्रीमियर पर बड़ी खबर, इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ये फिल्म

Dhurandhar 2 OTT Release: 'धुरंधर 2' के ओटीटी प्रीमियर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस बार फिल्म को सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा, जिससे दर्शक अपने घर बैठे ही इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे।

2 min read
Google source verification
'धुरंधर 2' के ओटीटी प्रीमियर पर बड़ी खबर, जानें किस OTT प्लेटफॉर्म और कब रिलीज होगा ये फिल्म

फिल्म -'धुरंधरः द रिवेंज' (फोटो सोर्स: IMDb)

Dhurandhar 2 OTT Release: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) का दूसरा हिस्सा 'धुरंधरः द रिवेंज' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शोर और सीटीयां बजनी शूरू हो गई है। बता दें, फिल्म ने पेड प्रीव्यू के साथ केवल 3 दिनों में 339 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म 'धुरंधर 2' ने पहले दिन 102 करोड़ की दमदार ओपनिंग की और आज रविवार के कलेक्शन का भी सभी को बेसब्री से इंतजार है और माना जा रहा है कि ये कलेक्शन 120 करोड़ रुपये से ऊपर होगा। खबरों के अनुसार, फिल्म पहले वीकेंड के बाद कुल 450 करोड़ रुपये की कमाई पार कर सकती है।

फिल्म की कामयाबी का कारण दमदार एक्टिंग और बड़े बजट की बनावट

फिल्म की कामयाबी का कारण इसकी मजेदार कहानी, रणवीर सिंह का दमदार एक्टिंग और बड़े बजट की बनावट बताई जा रही है। ऐसे में दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है कि फिल्म कब OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। दरअसल, फिल्मों को थिएटर रिलीज के बाद 4 से 6 हफ्ते बाद OTT पर स्ट्रीम किया जाता है, लेकिन 'धुरंधर 2' को OTT पर आने में करीब 45 से 60 दिन लग सकते हैं और इसका एक बड़ा कारण ये है कि फिल्म लंबे समय तक थिएटर में सफलतापूर्वक चल रही है।

इतना ही नहीं, अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो 'धुरंधर 2' मई के लास्ट या जून की शुरुआत में जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो सकती है। सबसे खास बात ये है कि पहली 'धुरंधर' फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, जबकि उसके दूसरे पार्ट की OTT राइट्स महंगी डील के बाद जियो हॉटस्टार ने खरीद ली हैं।

फिल्म थिएटर में लगभग 55 दिनों तक चली

बता दें कि पिछली 'धुरंधर' फिल्म ने साल 2025 में 840 करोड़ नेट कमाई और 1300 करोड़ से अधिक वर्ल्डवाइड ग्रॉस बिजनेस किया था। उस समय ये फिल्म थिएटर में लगभग 55 दिनों तक चली, जिसके बाद इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। 'धुरंधर 2' भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाते हुए इसी मुकाम को छूने की तरफ बढ़ रही है। बता दें, 'धुरंधर 2' ने कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड बनाए हैं और आने वाले हफ्तों में इसका दबदबा जारी रहने की पूरी संभावना है।