26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss 10: सलमान खान ने मौनी रॉय के साथ किया नागिन डांस

लोकप्रिय रीयलिटी शो बिग बॉस के दसवें सीजन में एक्ट्रेस मौनी रॉय पहुंचीं। मौनी कलर्स टीवी के ही शो नागिन में काम कर चुकी हैं और फिलहाल वह इसी शो के दूसरे सीजन में लीड रोल प्ले कर रही हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
mouni roy bigg boss 10

mouni roy bigg boss 10

लोकप्रिय रीयलिटी शो बिग बॉस के दसवें सीजन में एक्ट्रेस मौनी रॉय पहुंचीं। मौनी कलर्स टीवी के ही शो नागिन में काम कर चुकी हैं और फिलहाल वह इसी शो के दूसरे सीजन में लीड रोल प्ले कर रही हैं। बिग बॉस के 'वीकेंड का वार' में मौनी ने सलमान के साथ जमकर मस्ती की।

मौनी ने बिग बॉस के सेट पर सलमान के लिए अपने लगाव का इजहार किया। इसके अलावा मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी सलमान के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं। शूटिंग के दौरान मौनी ने कहा कि बाबा ओम उनके सपने में आए, और उन्होंने कहा कि अगर आप एक सीन सलमान के साथ करेंगी तो आपका कॅरिअर चांद तक पहुंच जाएगा।

मौनी ने सलमान से कहा कि आपको विलेन बनना होगा। सलमान भी कहां कम ठहरे उन्होंने मौनी को इच्छाधारी नागिन बताकर उससे मणि मांग ली। इस पर मौनी ने कहा कि मणि तो नहीं है, मौनी चलेगी।

सलमान ने भी झट से हां कर दी। मौनी सलमान के साथ एक डांस सीन करने की शर्त पर उनके साथ होने को राजी हो गईं। फिर क्या था, सलमान और मौनी ने बिग बॉस के सेट पर जमकर नागिन डांस किया।