वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार और सोनम कपूर की पैडमैन का इंतजार काफी वक्त से सिनेमा में किया जा रहा था। अक्षय कुमार चाहते थे कि उनकी पैडमैन को बॉक्स ऑफिस पर सोलो रिलीज मिले लेकिन नीरज पांडे के चलते ऐसा हो न सका। दरअसल उन्होंने उसी दिन अय्यारी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज करने का फैसला किया, जिस दिन पैडमैन रिलीज होने वाली थी। बस फिर क्या था, अक्षय कुमार और नीरज पांडे की दोस्ती में ऐसी खटास पड़ी कि फिर ये दोनों कभी दोस्त नहीं बन पाए। दरअसल ऐसी खबरें हैं कि खुद अक्षय कुमार ने डायरेक्टर नीरज पांडे को पर्सनली कॉल करके रिलीज डेट आगे बढ़ाने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं मानें जिसके चलते दोनों के बीच में खटास आना लाजमी था।