20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युजवेंद्र चहल की अर्शदीप सिंह ने ली चुटकी, तानिया चटर्जी संग ‘क्यूट’ विवाद पर सरेआम उड़ाया मजाक

Arshdeep mocked Yuzvendra Chahal Message controversy: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने गंदी बात फेम एक्ट्रेस तानिया चटर्जी को मैसेज किया था। जिसे एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब उसी को लेकर अर्शदीप सिंह ने चहल का पूरी टीम के सामने मजाक बनाया। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

3 min read
Google source verification
Cricketer Arshdeep singh teases Yuzvendra Chahal over tania chatterjee cute comment flight viral video

युजवेंद्र चहल ने किए थे तानिया चटर्जी को मैसेज

Yuzvendra Chahal and Taniya Chatterjee DM Controversy: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल अपनी फिरकी के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। धनश्री संग उनका तलाक काफी चर्चा में रहा था और धनश्री न उनपर धोखा देने का आरोप भी लगाया था। वहीं, चहल का तलाक के बाद आरजे महविश संग भी नाम जुड़ा, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। अब एक बार फिर चहर चर्चा में हैं।

इस बार मामला थोड़ा अलग और पेचीदा हो गया है। हाल ही में एक्ट्रेस तानिया चटर्जी जो गंदी बात सीरीज में आई थी उन्होंने आरोप लगाया था कि चहल ने उन्हें पर्सनल मैसेज भेजकर उन्हें क्यूट कहा है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था, इसकी गूंज अब क्रिकेट के मैदान से लेकर फ्लाइट के अंदर तक सुनाई दे रही है।

अर्शदीप ने बीच फ्लाइट में किया चहल को टीज (Arshdeep mocked Yuzvendra Chahal Message controversy)

सोशल मीडिया पर पंजाब किंग्स की टीम का एक मजेदार वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खिलाड़ी फ्लाइट के अंदर एक-दूसरे के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। इसी दौरान टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने युजवेंद्र चहल की टांग खिंचाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। अर्शदीप हंसते हुए चहल के पास जाते हैं और बार-बार कहते हैं, "क्यूट... क्यूट से कुछ याद आया?"

अर्शदीप का इशारा सीधे तौर पर तानिया चटर्जी के उन दावों की तरफ था, जिसमें उन्होंने चहल को लेकर बातें कही थीं। यह सुनकर चहल अपनी हंसी नहीं रोक पाए और पास बैठे अन्य खिलाड़ी भी ठहाके मारकर हंसने लगे।जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, लोग भी कमेंट करने से पीछे नहीं हटे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग बेहद पंसद कर रहे हैं।

क्या था तानिया चटर्जी का दावा? (Yuzvendra Chahal and Taniya Chatterjee DM Controversy)

दरअसल, कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस और मॉडल तानिया चटर्जी ने पैपराजी से बात करते हुए एक चौंकाने वाला दावा किया था। उन्होंने कहा था कि युजवेंद्र चहल उनकी तस्वीरों पर मैसेज करते हैं और उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्हें 'क्यूट' कहते हैं। देखते ही देखते तानिया का यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया और इसके बाद चहल को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।

हंसी-मजाक के बीच चहल का कड़ा एक्शन

भले ही ड्रेसिंग रूम में इस बात को लेकर मजाक चल रहा हो, लेकिन युजवेंद्र चहल ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। तानिया के दावों को अपनी छवि खराब करने की कोशिश बताते हुए चहल ने अब एक्ट्रेस पर मानहानि का केस कर दिया है। तानिया चटर्जी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें कानूनी नोटिस मिला है।

कौन हैं तानिया चटर्जी?

तानिया चटर्जी एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जो वेब सीरीज 'गंदी बात सीजन 4' में नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग की दुनिया में उन्हें अब तक कोई बड़ी पहचान तो नहीं मिली है, लेकिन वह अपनी बोल्ड तस्वीरों और सोशल मीडिया पर अपने रिवीलिंग लुक्स के लिए जानी जाती हैं। अब चहल के साथ नाम जुड़ने और कानूनी विवाद शुरू होने के बाद वे एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।