
डायरेक्टर डेविड धवन ने दिया बयान (पत्रिका)
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai AI Teaser: डायरेक्टर डेविड धवन(David Dhawan ) की अपकिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' इन दिनों सुर्खिंयो में है, लेकिन इस बार कारण फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि उसका टीजर है। कुछ दिन पहले रिलीज हुए इस टीजर में AI-जेनरेटेड क्लिप के यूज ने दर्शकों के बीच नाराजगी पैदा कर दी। हालांकि अब डेविड धवन ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है।
फिल्म का टीजर जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आई, लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स करना शुरू कर दिया। इसी बीच खुद अभिनेता वरुण धवन ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी। तभी एक कंटेंट क्रिएटर सिमरन ने अपने वीडियो में वरुण को टैग किया, इसलिए अभिनेता ने जवाब देते हुए ज्यादा समय नहीं लगाया और कहा, उम्मीद है आपको इस वीडियो पर अच्छे व्यूज मिल जाएं।
लेकिन अब डेविड धवन ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है। फिल्म के टीजर में 2 बच्चों वाली एक AI-जेनरेटेड क्लिप देखकर कई यूजर्स ने ये मान लिया कि पूरी फिल्म AI तकनीक पर बेस्ड है। सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं और मेकर्स को बैकलैश का सामना करना पड़ा।
डेविड धवन ने ANI से बातचीत में कहा कि फिल्म का AI से कोई लेना-देना नहीं है, बस टीजर में कुछ अलग और नया करने की कोशिश की गई थी, जो एक क्रिएटिव प्रयोग था। फिल्म की कहानी भी AI पर बेस्ड नहीं है, बस टीजर को यूनिक बनाने के लिए था।
इसके बाद डेविड ने आगे कहा कि वरुण के साथ उनकी बेहतरीन ट्यूनिंग है न सिर्फ इसलिए कि वो उनके बेटे हैं, बल्कि इसलिए भी कि क्योंकि वरुण एक परिपक्व एक्टर बन चुके हैं। दरअसल, ये फिल्म 22 मई 2026 को थिएटर में दस्तक देगी। इसके टीजर के बाद अब दर्शकों की नजरें ट्रेलर पर टिकी हैं। बता दें, इस फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। 'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वा 2' और 'कुली नंबर 1' के बाद ये वरुण और डेविड की चौथी फिल्म है।
Updated on:
21 Apr 2026 01:46 pm
Published on:
21 Apr 2026 01:46 pm
