
फिल्म- 'धुरंधर 2' (फोटो सोर्स: IMDb)
Dhurandhar 2 Fan Criticism: हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर सनसनी मचा दी है। फिल्म ने रिलीज होते ही सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अब तक भारत में 339.27 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। बता दें, ये कमाई इसे अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बना चुकी है और इस वीकेंड तक फिल्म की कमाई और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की ओर से फिल्म को खूब सराहा जा रहा है।
फिल्म के इस दमदार सफलता के बीच एक सवाल सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया है। वो है एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की ओर से अपने पति और फिल्म के स्टार रणवीर सिंह के लिए कोई प्रतिक्रिया न देना। बता दें, हाल ही में दीपिका मुंबई में अपने सास-ससुर के साथ एक इवेंट में नजर आईं, लेकिन उन्होंने फिल्म के प्रमोशन या कामयाबी पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
इतना ही नहीं, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दीपिका की इस चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने लिखा,'दीपिका ने फिल्म देखने का कोई सबूत नहीं दिया और रणवीर की फिल्म को सपोर्ट क्यों नहीं कर रही।' तो वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अन्य राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर लंबी पोस्ट की हैं, लेकिन इतनी बेरूखी क्यों पति की फिल्म की कामयाबी पर कोई बधाई नहीं दी, जो कई बातों को उजागर करता है।
फिल्म 'धुरंधर 2' के रिलीज के बाद ये चर्चाएं बढ़ी हैं, लेकिन फैंस अभी भी फिल्म की कमाई और तारीफ में जुटे हुए हैं। दरअसल, आने वाले दिनों में ये देखा जाना दिलचस्प होगा कि दीपिका इस मुद्दे पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं। इस बीच, फिल्म की जबरदस्त सफलता से बॉलीवुड में खुशी छाई हुई है और ये साबित हो गया है कि धुरंधर 2 एक ब्लॉकबस्टर है। बता दें, ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि 'धुरंधरः द रिवेंज' ने अपने दमदार किरदारों, अच्छी कहानी और एक्शन के जरिए दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली है।
Updated on:
22 Mar 2026 01:43 pm
Published on:
22 Mar 2026 01:43 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
