21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या Zero Budget की फिल्म है ‘धुरंधर 2’? 3 महीने में बिना शूटिंग के कैसे बनी ये फिल्म?

Zero Budget Film Dhurandhar 2: 0 बजट में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' ने सभी को हैरान कर दिया है। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसके पार्ट 2 को बिना किसी शूटिंग के ही तैयार किया गया, जिससे दर्शकों के बीच एक अनोखा सस्पेंस बना।

2 min read
Google source verification
0 बजट की फिल्म है 'धुरंधर '! बिना शूटिंग के ही बना डाली पार्ट 2? बना सस्पेंस

फिल्म -Dhurandhar 2( फोटो सोर्स: IMDb)

Zero Budget Budget Film Dhurandhar 2: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी की कतार में बनी हुई है और फिल्म में हर किरदार की खूब तारीफ हो रही है। ये फिल्म भारत में हुई कई आतंकी घटनाओं पर बेस्ड है। इसके साथ ही फिल्म के अधिकतर किरदार असल पात्र हैं, लेकिन आज हम आपको एक बहुत मजेदार बात बताने वाले है। फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' को लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। ठिक है, लेकिन इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि क्या धुरंधर 2 सच में एक जीरो बजट फिल्म है? मतलब, क्या इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने एक भी पैसा खर्च नहीं किया? तो आइए, जानें इसके पीछे की सच्चाई…

'धुरंधर 2' के लिए अलग से कोई नई शूटिंग नहीं हुई

ऐसा है कि फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर ने पहले 'धुरंधर' को एक ही लंबी फिल्म के रूप में शूट किया था, जिसकी कुल लंबाई लगभग 7 घंटे से ज्यादा की थी। इसके बाद उन्होंने इसे 2 भागों में रिलीज करने का निर्णय लिया, क्योंकि अगर ये इतने लंबे अवधि में रिलीज होती तो, दर्शक इसे एक साथ देखकर बोर हो जाते। इसका मतलब ये हुआ कि 'धुरंधर 2' के लिए अलग से कोई नई शूटिंग नहीं हुई है। इसलिए ये फिल्म इतनी जल्दी रिलीज हुई और इसे अवधि में बराबर बाटां गया।

बता दें, ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार 'धुरंधर 2' में कुछ नए सीन, नए किरदार, भारी वीएफएक्स और पोस्ट-प्रोडक्शन पर खर्च हुआ है। इसके अलावा, फिल्म के प्रमोशन के लिए भी पैसा लगाया गया, लेकिन फिल्म की शूटिंग नहीं की गई है।

फिल्म के डिजिटल राइट्स और अन्य माध्यम

इतना ही नहीं, सबसे बड़ी वजह ये है कि फिल्म के रिलीज से पहले ही मेकर्स ने लगभग 245 करोड़ रूपए कमा लिए थे। ये रकम उन्होंने फिल्म के डिजिटल राइट्स और अन्य माध्यमों से हासिल की। बता दें, Jio Hotstar ने 'धुरंधर 2' के ओटीटी राइट्स के लिए लगभग 150 करोड़ रूपय खर्च किए है और पहले पार्ट के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने लगभग 85 करोड़ में खरीदे थे, जिसकी सेटेलाइट राइट्स की कीमत लगभग 50 करोड़ रही और म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज ने 50-60 करोड़ में खरीदे।

सबसे महंगी फिल्मों में से एक 'धुरंधर'

इन सभी से हुई कमाई के चलते मेकर्स का पूरा खर्च रिलीज से पहले ही वापस आ चुका था, जिससे वे थिएटर रिलीज के जोखिम से बिल्कुल फ्रि हो गए। फिलहाल, 'धुरंधर 2' ने अपने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के रूप में लगभग 240 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि पहला पार्ट, जो 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी, भारत में अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी गई है, जिसका बजट 250-300 करोड़ के बीच था और इसने वर्ल्डवाइड लगभग 1347 करोड़ का दमदार कलेक्शन किया।

'धुरंधर 2' को जीरो बजट फिल्म कहना पूरी तरह सही नहीं होगा क्योंकि इसे बनाने में आरंभिक समय पर भारी खर्च हुआ था। लेकिन ये जरूर कहा जा सकता है कि फिल्म के रिलीज से पहले ही मेकर्स ने अपनी पूरी लागत वसूल ली थी, इसलिए आर्थिक रूप से उनका कोई जोखिम नहीं बचा। यही वजह है कि धुरंधर 2 को लेकर मेकर्स और फिल्म इंडस्ट्री दोनों काफी आत्मविश्वास में हैं।