21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के ऐलान के बाद इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ में सुनाई देगी अरिजीत सिंह की आवाज?

Yeh Awarapan song: रिटायरमेंट के ऐलान के बाद बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह को लेकर खबरें आ रही हैं कि वे इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' के लिए वापस लौट सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Awarapan 2

Yeh Awarapan song (IMDb)

Awarapan 2: प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने के अपने ऐलान के महीनों बाद अरिजीत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यहीं वजह है इमरान हाशमी की मोस्टअवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' का नया गाना 'ये आवारापन', जिसे लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अरिजीत ने इसी फिल्म के लिए अपनी रिटायरमेंट तोड़ दी है। ऐसे में फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सचमुच अरिजीत सिंह ने कमबैक कर ली है?

'ये आवारापन' 21 जुलाई को रिलीज होने वाली है

सोनी म्यूजिक ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि 'ये आवारापन' 21 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस गाने को अमाल मलिक ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं। बता दें, फिल्म के रिलीज से पहले इस ट्रैक को फिल्म के अब तक के सबसे इमोशनल गानों में से एक माना जा रहा है। फिल्म 'आवारापन 2' के म्यूजिक को विशेष फिल्म्स ने बेहद खास तरीके से तैयार किया है। बताया जा रहा है कि ये गाना फिल्म के लीड एक्टर शिवम पंडित की इमोशनल जर्नी को दर्शाएगा और इसी वजह से इसके लिए अरिजीत सिंह की आवाज को चुना गया।

हालांकि, यहां एक बात समझना जरूरी है। जनवरी 2026 में अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वो आगे नए प्लेबैक सिंगिंग असाइनमेंट एक्सेप्ट नहीं करेंगे। उन्होंने अपने पोस्ट में ये भी लिखा था कि ये फैसला उनके लंबे और यादगार सफर के बाद लिया गया है, लेकिन उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया था कि पहले से रिकॉर्ड किए गए और पहले से तय प्रोजेक्ट्स का क्या होगा।

फिल्म 2007 में आई कल्ट फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है

इसी वजह से 'आवारापन 2' को लेकर सामने आई खबरों को कई लोग उनकी वापसी मान रहे हैं। हालांकि, अब तक अरिजीत सिंह की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है जिसमें उन्होंने अपने रिटायरमेंट के फैसले को वापस लेने की पुष्टि की हो। ऐसे में ये कहना सही नहीं होगा कि उन्होंने औपचारिक रूप से प्लेबैक सिंगिंग में वापसी कर ली है।

बता दें, फिल्म 'आवारापन 2' का डायरेक्शन नितिन कक्कड़ ने किया है और इसे विशेष फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में दिखाई देंगे। उनके साथ दिशा पटानी और शबाना आजमी भी लीड रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म 2007 में आई कल्ट फिल्म 'आवारापन' का सीधा सीक्वल है और 14 अगस्त 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। फिलहाल इतना तय है कि 'ये आवारापन' को लेकर फैंस की उत्सुकता चरम पर है, लेकिन अरिजीत सिंह ने सच में रिटायरमेंट से वापसी की है या ये पहले से तय कमिटमेंट का हिस्सा है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी होना बाकी है।