
वेब सीरीज- चिरैया,( फोटो सोर्स: X)
Chiraiya Web Series: अगर आप सस्पेंस और जिंदगी के संघर्ष वाली वेबसीरीज के शौकीन हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। इस हफ्ते OTT पर 'चिरैया' (Chiraiya) ड्रामा सीरीज खूब ट्रेंड में बनी हुई है। बता दें, शादी को कानूनी रूप से 2 लोगों के बीच का रिश्ता माना जाता है, लेकिन भारत में इसे केवल 2 व्यक्तियों के बजाय दो परिवारों का मेल भी समझा जाता है। ये दो परिवारों, रीति-रिवाजों और संस्कृतियों का संगम होता है। ऐसी ही एक सीरीज के बारे में आज हम आपको बताने वाले है, जिसमें शादीशुदा जिंदगी में जटिलताओ को दिखाया गया है।
कई बार महिलाओं के लिए दमन और अत्याचार का कारण भी बन जाती हैं। घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और यहां तक कि पति द्वारा शारीरिक और मानसिक अत्याचार जैसी समस्याएं हैं। इन संवेदनशील मुद्दों को लेकर OTT हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही सीरीज 'चिरैया' सुर्खियों में है।
बता दें, ये कहानी दो बहुओं, पूजा और कमलेश, के इर्द-गिर्द घूमती है जो बिल्कुल अलग परिवेश से आती हैं। पूजा को दुनिया की खबरें पता होती हैं, जबकि कमलेश घरेलू दुनिया तक सीमित है। कहानी का ट्विस्ट का मोड़ तब आता है जब पूजा की शादी की पहली रात उसकी जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव बन जाती है। ये सीरीज 'मैरिटियल रेप' यानी शादी के भीतर बलात्कार के विषय को उजागर करती है, जिसे भारतीय कानून में अपराध नहीं माना जाता।
इस सीरीज में दिव्या दत्ता ने कमलेश के किरदार को दमदार तरीके से निभाया है और उनकी एक्टिंग एक पारंपरिक महिला की है, जो अपने परिवार को गलत नहीं मानती और बदलाव को समझने में संकोच करती है। इसके बाद धीरे-धीरे उनका नजरिया बदलता है, खासकर जब उन्हें पता चलता है कि उसका देवर अरुण उसका वो बेटा है, जिसका प्रसन्ना इंतजार करती रही। पूजा के किरदार में प्रसन्ना ने भी अपनी भूमिका सही भावनाओं के साथ निभाई है।
हालांकि इसकी कहानी ने फैंस के दिलों में घर कर लिया है, लेकिन कुछ हिस्सों में ये सीरीज काफी ड्रामाई और खींची हुई लगती है। इसके बाद भी, इस सीरीज ने समाज में एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर विमर्श को जन्म दिया है।
इस वेब सीरीज के अंत में देखा जा सकता है कि 'चिरैया' एक महत्वपूर्ण विषय को उठाती है, लेकिन इसे और गंभीरता और गहराई से पेश किया जा सकता था। ऐसी कहानियों को सिर्फ दिखाना ही काफी नहीं, बल्कि इसे साहस और जिम्मेदारी से पेश करना भी जरूरी है। ये सीरीज एक बार आपको जरूर देखनी चाहिए।
Updated on:
23 Mar 2026 12:43 pm
Published on:
23 Mar 2026 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
