14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ये मेरे खिलाफ काम नहीं किया, कोई नई स्ट्रेटेजी बनाओ’, ‘Fine Shyt’ पर घिरे गुरु रंधावा ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

Guru Randhawa Fine Shyt: 'फाइन शिट' को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना के बीच गुरु रंधावा ने ट्रोल्स को जवाब दिया है। सिंगर ने कहा कि उनके खिलाफ बनाई गई रणनीति काम नहीं आई और नई स्ट्रेटेजी बनाने को कहा।
2 min read
Google source verification
Fine Shyt controversy

Fine Shyt पर गुरु रंधावा ने ट्रोल्स को जवाब दिया (सोर्स: x-@BizAsiaLive)

Fine Shyt controversy: गुरु रंधावा का नया गाना 'फाइन शिट' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गया है। कुछ यूजर्स ने गाने और इसके वीडियो की आलोचना की, जबकि कुछ ने इसे महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक सोच को बढ़ावा देने वाला बताया। लगातार मिल रही आलोचना के बीच अब गुरु रंधावा ने ट्रोल्स को जवाब दिया है। सिंगर ने साफ किया कि उन्हें मिल रही नेगेटिविटी से कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा है।

'मेरे खिलाफ कोई नई स्ट्रेटेजी बनाओ'

बुधवार, 12 अगस्त को गुरु रंधावा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की। इसके साथ उन्होंने ट्रोलिंग को लेकर लिखा कि उनके खिलाफ बनाई गई रणनीति कोई काम नहीं आई और अब उन्हें नई रणनीति बनाने की जरूरत है।

गुरु ने अपने पोस्ट में लिखा, “SISU MINDSET AND MOVES, उन सभी को मेरे खिलाफ कोई नई स्ट्रेटेजी बनाने के लिए कहें, ये काम नहीं किया!" उन्होंने आगे अपने काम पर फोकस करने की बात कही और लिखा कि 2025 बीत गया, 2026 चल रहा है और आने वाले साल उनके हैं। हालांकि, पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद गुरु ने इसके कमेंट्स डिसेबल कर दिए।

पहले भी विवाद पर दे चुके हैं रिएक्शन

ये पहली बार नहीं है जब गुरु रंधावा ने 'फाइन शिट' को लेकर हो रही आलोचना पर प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि वो ऐसे गाने बनाने के लिए जिम्मेदार हैं, जो लोगों के दिमाग में बार-बार चलते रहें। उन्होंने ट्रैक को लेकर हो रहे विवाद को ज्यादा तवज्जो न देते हुए लोगों से शांत रहने की अपील की थी।

इस बीच टोनी कक्कड़ भी अपने अंदाज में इस विवाद में शामिल हुए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वो गुरु रंधावा के साथ काल्पनिक फोन कॉल करते नजर आए। वीडियो के जरिए उन्होंने 'फाइन शिट' को लेकर चल रही बहस पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी।

गाने को लेकर क्यों हो रही है बहस?

'फाइन शिट' के म्यूजिक वीडियो की शुरुआत एक डिस्क्लेमर से होती है, जिसमें बताया गया है कि वीडियो में नजर आने वाले सभी लोग 18 साल से ज्यादा उम्र के हैं और कहानी पूरी तरह काल्पनिक है। वीडियो में ऑफिस में डांस मूव्स की नकल न करने को लेकर भी मजाकिया चेतावनी दी गई है और कहा गया है कि ऐसा करने पर दर्शक अपने एचआर डिपार्टमेंट की मुश्किल में पड़ सकते हैं।

बता दें, गाने को गुरु रंधावा और यशवी देसाई ने गाया है, जबकि इसके बोल गुरु रंधावा और गुरजीत गिल ने लिखे हैं। म्यूजिक वीडियो में गुरु के साथ रूही दोसानी, डिविनिटी बिष्ट, अर्शिया सिन्हा, रायमा ग्रोवर, डार्लीन लॉरा और मेहर कौर नजर आ रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग