1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इलैयाराजा के कॉन्सर्ट में गए फैंस का फूटा गुस्सा, गंदी सीटों, खराब साउंड को लेकर दर्शक हुए नाराज

Ilaiyaraaja Concert Controversy: गायक इलैयाराजा के कॉन्सर्ट में बवाल देखने को मिला। कई फैंस ने कॉन्सर्ट अटेैंड करने के बाद सोशल माीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

3 min read
Google source verification
Ilaiyaraaja Concert Controversy

Ilaiyaraaja Concert Controversy (सोर्स- एक्स)

Ilaiyaraaja Concert Controversy: भारतीय संगीत जगत के दिग्गज संगीतकार और गायक इलैयाराजा के साथ फैंस काफी कनेक्ट रहते हैं। दशकों से अपने संगीत से लोगों के दिलों पर राज करने वाले इस महान कलाकार ने हाल ही में चेन्नई में एक भव्य संगीत कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम को लेकर जितनी चर्चा उनके संगीत की हुई, उतनी ही चर्चा आयोजन की खामियों को लेकर भी देखने को मिली। इस कॉन्सर्ट में आए फैंस का अब सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

फैंस ने जाहिर की नाराजगी

चेन्नई के नेहरू आउटडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में इलैयाराजा ने अपनी पहली सिम्फनी परफॉर्मेंस दी। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर के कई लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने की कोशिश की। हजारों प्रशंसक अपने पसंदीदा संगीतकार को सुनने पहुंचे थे और उन्हें एक यादगार अनुभव की उम्मीद थी। हालांकि कार्यक्रम खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने अपनी नाराजगी जाहिर की।

दर्शकों ने उठाए कई सवाल

कॉन्सर्ट में पहुंचे कुछ लोगों का कहना था कि आयोजन की व्यवस्थाएं उम्मीद के मुताबिक नहीं थीं। कई दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट साझा करते हुए दावा किया कि कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था संतोषजनक नहीं थी। कुछ लोगों ने सीटों की साफ-सफाई को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि उन्हें असुविधाजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा सबसे ज्यादा शिकायत साउंड सिस्टम को लेकर सामने आई। दर्शकों का कहना था कि स्टेडियम के कई हिस्सों में आवाज स्पष्ट रूप से सुनाई नहीं दे रही थी। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि मंच पर कलाकार क्या बोल रहे हैं, यह समझ पाना मुश्किल था। ऐसे में संगीत का आनंद लेने पहुंचे लोगों का अनुभव प्रभावित हुआ।

फैंस की मदद के लिए नहीं थे वॉलंटियर्स

कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों ने ये भी आरोप लगाया कि दर्शकों की मदद के लिए पर्याप्त वॉलंटियर्स मौजूद नहीं थे। बड़ी संख्या में लोग अपनी सीटें और प्रवेश द्वार खोजने में परेशान दिखाई दिए। कुछ दर्शकों का कहना था कि आयोजन स्थल पर दिशानिर्देशों की कमी के कारण उन्हें काफी देर तक भटकना पड़ा।

महंगे खाने ने भी बढ़ाई नाराजगी

कॉन्सर्ट में खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों को लेकर भी असंतोष देखने को मिला। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि सामान्य खाद्य पदार्थों की कीमतें अपेक्षा से कहीं ज्यादा थीं। इससे दर्शकों के बीच नाराजगी और बढ़ गई।

हालांकि सभी दर्शकों का अनुभव नकारात्मक नहीं रहा। बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों ने इलैयाराजा की प्रस्तुति की जमकर तारीफ की। उनका कहना था कि इतने बड़े स्तर पर सिम्फनी का अनुभव करना अपने आप में खास था। कई लोगों ने इसे चेन्नई के संगीत इतिहास का यादगार पल बताया।

संगीत ने जीता दिल

कार्यक्रम की शुरुआत आध्यात्मिक माहौल वाले एक लोकप्रिय गीत से हुई और इसके बाद इलैयाराजा ने अपने करियर के कई सुपरहिट गानों की प्रस्तुति दी। तीन घंटे से ज्यादा चले इस कार्यक्रम में दर्शकों ने उनके मशहूर गीतों का भरपूर आनंद लिया। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें लोग संगीत की धुनों पर झूमते नजर आए।