Air India Plane Crash: अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के चंद मिनट बाद ही लंदन जा रहा एयर इंडिया का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 241 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में मरने वालों में एक इन्फ्लुएंसर जो एयरलाइन के केबिन क्रू की सदस्य भी थी उनकी भी मौत हो गई है। बता दें, रोशनी सोनघारे ट्रैवल इन्फ्लुएंसर थी उन्होंने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। रोशनी सोनघारे की मौत की पुष्टि महाराष्ट्र के विधायक रवींद्र चव्हाण ने की है।
एयर इंडिया विमान हादसे में जान गंवाने वाली रोशनी सोनघारे ठाणे जिले के डोम्बीवली की रहने वाली थी। रोशनी की मौत की खबर सुनकर उनका पूरा परिवार और दोस्त सदमे में हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि रोशनी अब इस दुनिया में नहीं हैं। रोशनी सोनघारे एक होनहार और मेहनती लड़की थी जिसने अपने सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की थी। वह एयर होस्टेस के साथ ही ट्रैवल इन्फ्लुएंसर भी थी। उनके वीडियो यूजर्स काफी पसंद करते थे। उनके इंस्टाग्राम पर 57,000 से अधिक फ़ॉलोअर्स थे।
रोशनी इंस्टाग्राम पर अपने क्रू मेंबर्स के साथ वीडियो बनाकर शेयर करती थी। वह काफी हंसी मजाक और खुश रहने वाली लड़की थी। वह एक से बढ़कर से अपनी फोटोज शेयर किया करती थीं। अब उनके जाने से उनके फैंस भी हैरान हो रहे हैं।
रोशनी सोनघारे की उम्र महज 27 साल थी। वह अपने माता-पिता राजेंद्र और राजश्री, और भाई विग्नेश के साथ डोंबिवली पूर्व के राजाजी पथ इलाके में नव उमिया कृपा सोसाइटी में रहती थीं। रोशनी ने अपनी पढ़ाई-लिखाई मुंबई से ही की थी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एयर होस्टेस बनना उनका बचपन का सपना था। वह आसमान को अपना दूसरा घर कहती थीं। रोशनी ने कुछ समय पहले ही एयर इंडिया ज्वाइन किया था, जो उनका आखिरी बन गया। 12 जून को प्लेन क्रैश में उनकी भी मौत हो गई।
Updated on:
13 Jun 2025 01:28 pm
Published on:
13 Jun 2025 12:36 pm