
ajay kajol
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का परिवार इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। बीते सोमवार को अचानक अजय के पिता वीरू देवगन का निधन हो गया था। अब खबर आई है कि काजोल की मां तनूजा की तबियक ठीक नहीं है। उनको मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काजोल और उनका परिवार अस्पताल के बाहर नजर आया।
खबरों के अनुसार, काजोल की मां तनूजा को पिछले कुछ समय से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिनको लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के बाहर खड़ी काजोल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उनके फैंस इसको लेकर परेशान हो रहे हैं कि आखिर काजोल क्यों परेशान है?
अब तक तनूजा की तबीयत को लेकर किसी से भी कोई अपडेट नहीं मिल रहा हैं। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि वो जल्द ही अस्पताल से घर लौट आएंगे। अजय के पिता वीरू देवगन के निधन के बाद अभी भी उनके घर पर बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा लगा हुआ है। ये सभी अयज और काजोल को तस्सली दे रहे हैं।
Published on:
29 May 2019 03:04 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
