3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gen Z पर कंगना रनौत ने फिर दिया बयान, Millennials को सबसे होशियार जेनरेशन बताते हुए कही अपनी बात

Kangana Ranaut on Gen Z vs Millennials: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर Gen Z को लेकर एक पोस्ट किया है। एक वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Kangana Ranaut Gen Z Controversy

कंगना रनौत की फोटो (फोटो सोर्स- ANI)

Kangana Ranaut Gen Z Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर पीढ़ियों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मामला Gen Z और Millennials के बीच तुलना का है। कंगना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए Millennials को लेकर कही गई एक खास बात का समर्थन किया। वीडियो में Millennials को बेहद बुद्धिमान पीढ़ी बताया गया था और कंगना ने इसे अपने अंदाज में आगे बढ़ाया।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया वीडियो

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में सोशल साइकोलॉजिस्ट जोनाथन हाइट और ओली डगमोर के बीच बातचीत दिखाई गई थी। चर्चा का विषय सोशल मीडिया, तकनीक और अलग-अलग पीढ़ियों के सोचने के तरीके से जुड़ा था।

वीडियो में पीढ़ियों के बीच मौजूद अंतर को समझाने की कोशिश की गई। इसी दौरान Millennials की खासियतों पर भी चर्चा हुई। कंगना ने वीडियो को शेयर करते हुए इस विचार का समर्थन किया कि Millennials को इतिहास की सबसे ज्यादा बुद्धिमान पीढ़ियों में से एक माना जा सकता है।

आखिर Millennials को क्यों बताया गया खास?

दरअसल, बातचीत के दौरान जोनाथन ने इंसान के शुरुआती जीवन और उसके विचारों के निर्माण को लेकर अपनी बात रखी। उनके मुताबिक किशोरावस्था और युवावस्था के शुरुआती साल किसी व्यक्ति के नजरिए को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। करीब 16 से 24 वर्ष की उम्र के दौरान व्यक्ति जिस तरह की सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों को देखता है, उसका असर उसके विचारों पर लंबे समय तक रह सकता है।

Millennials उस दौर की पीढ़ी है जिसने इंटरनेट के शुरुआती विस्तार से लेकर स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के विस्फोट तक का दौर देखा है। यानी इस पीढ़ी ने तकनीक से पहले की दुनिया को भी समझा और डिजिटल क्रांति को भी करीब से अनुभव किया। यही वजह है कि Millennials को तकनीक और पारंपरिक जीवनशैली, दोनों के संक्रमणकाल से जुड़ी पीढ़ी के तौर पर देखा जाता है।

Gen Z को लेकर पहले भी बयान दे चुकी हैं कंगना

कंगना की Millennials को लेकर यह टिप्पणी इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि अभिनेत्री पहले Gen Z को लेकर अपने बयानों के कारण सुर्खियां बटोर चुकी हैं। छात्र प्रदर्शनों के संदर्भ में उनकी एक टिप्पणी के बाद काफी विवाद हुआ था। बाद में कंगना ने साफ किया था कि उनकी बात पूरी Gen Z के खिलाफ नहीं थी, बल्कि वह प्रदर्शन में शामिल कुछ युवाओं के व्यवहार पर प्रतिक्रिया दे रही थीं।

हालांकि, इसके बाद कंगना का Gen Z को लेकर नजरिया कुछ बदला हुआ भी नजर आया। अगस्त 2026 में उन्होंने युवा पीढ़ी की तारीफ करते हुए उसे भारत की ताकत बताया था। उन्होंने Gen Z को भारतीय संस्कृति और पहचान से जोड़कर भी अपनी राय जाहिर की थी।