
Katrina Kaif Pregnancy Rumours
Katrina Kaif Pregnancy Rumours : बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल (Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding) ने पिछले साल 2021 में शादी की थी। शादी के बाद से ही कई मीडिया रिपोर्ट में ऐसी खबरें आई कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। लेकिन हर बार ये खबरें महज अफवाह निकली। ऐ बार फिर कटरीना की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल, उन्हें हाल हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान कटरीना (Katrina Kaif) का कुछ ऐसा अंदाज दिखा जिसे देखकर ये चर्चा हो रही है कि वे प्रेग्नेंट हैं। वहीं फैंस का भी यही कहना है कि कटरीना और विक्की के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है।
आपको बता दें कि कटरीना कैफ (Katrina Kaif) पिछली रात मुबंई एयरपोर्ट पहुंची। इस दौरन उन्हें ट्रेडिशनल लुक में देखा गया। कटरीना ने Beige कलर का कुर्ता पहना हुआ है, साथ ही ऑरेंज कलर की चुन्नी कैरी की है। हालांकि एक्ट्रेस ने जो कुर्ता पहना है, वह काफी ओवरसाइज है। उनके ढीले-ढाले कपड़ों में देखकर फैंस कह रहे हैं कि कटरीना जल्द ही पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। वहीं कटरीना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
फिलहाल कटरीना सच में मां बनने वाली हैं या नहीं ये तो अभी साफतौर पर कहा नहीं जा सकता है। लेकिन फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही उन्हें गुड न्यूज सुनाएंगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना को आखिरी बार हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' में दिखाई दी थींं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी दिखे थे। जल्द ही एक्ट्रेस सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह विजय सेतुपति के साथ 'मैरी क्रिसमस' में भी दिखेंगी।
इसके अलावा विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'गोविंदा मेरा नाम' जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। उनके साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर भी हैं। इसके अलावा विक्की के पास सारा अली खान संग भी एक फिल्म है, जिसकी शूटिंग हो चुकी है। वो 'सैम बहादुर' में भी नजर आएंगे।
Updated on:
30 Nov 2022 12:24 pm
Published on:
30 Nov 2022 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
