4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘केतन सिया के टाइप का नहीं था’ कहकर बुरी फंसी शोभा डे, केतन अग्रवाल मर्डर केस में जमकर हुईं ट्रोल

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल मर्डर केस में हाल ही में शोभा डे ने एक ऐसा पोस्ट लिखा है जिसके बाद लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
3 min read
Google source verification
Shobhaa De On Ketan Agarwal Murder Case

Shobhaa De On Ketan Agarwal Murder Case (सोर्स- @ANI)

Shobhaa De On Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच अभी जारी है, लेकिन इस बीच मशहूर लेखिका और कॉलमिस्ट शोभा डे का एक लेख नए विवाद की वजह बन गया है। उनके आर्टिकल में सिया गोयल, अरेंज मैरिज और नई पीढ़ी की सोच को लेकर की गई टिप्पणियों ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है। कई लोगों ने आरोप लगाया कि लेख में ऐसे तर्क दिए गए हैं, जिनसे हत्या जैसे गंभीर अपराध को व्यक्तिगत पसंद और परिस्थितियों के आधार पर उचित ठहराने की कोशिश दिखाई देती है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

शोभा डे के कॉलम ने छेड़ी बहस

दरअसल, शोभा डे ने अपने कॉलम में इस हाई-प्रोफाइल मामले के कई पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने अरेंज मैरिज, युवाओं की पसंद-नापसंद, पारिवारिक दबाव और रिश्तों के बदलते स्वरूप जैसे मुद्दों को जोड़ते हुए अपनी राय रखी। लेख में ये भी संकेत दिया गया कि अगर किसी युवा पर उसकी इच्छा के खिलाफ शादी का दबाव हो, तो मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इसी संदर्भ में उन्होंने सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी का भी जिक्र किया। इतना ही नहीं, इस लेख में ये भी लिखा गया कि सिया के एक्शन उस लिहाज से जायज हैं, जितना शादी का दबाव उस पर पड़ रहा था।

सोशल मीडिया पर लोगों का पसंद नहीं आया लेख

हालांकि सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने इस लेख का विरोध किया। कई यूजर्स का कहना है कि किसी हत्या के मामले में आरोपी की निजी पसंद, आकर्षण या पारिवारिक दबाव को प्रमुख कारण बताना पीड़ित परिवार के साथ अन्याय है। लोगों ने सवाल उठाया कि जांच पूरी होने से पहले इस तरह की व्याख्या करना संवेदनशील मामले को अलग दिशा दे सकता है।

कुछ यूजर्स ने लिखा कि अगर कोई व्यक्ति किसी रिश्ते से खुश नहीं था, तो उसके पास कानूनी और सामाजिक विकल्प मौजूद थे। ऐसे में हत्या जैसे गंभीर अपराध को किसी भी तरह से परिस्थितियों के आधार पर नरम नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। कई लोगों ने यह भी कहा कि इस तरह के लेख पीड़ित के परिवार की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं।

शोभा डे हो गईं ट्रोल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शोभा डे के खिलाफ हजारों प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने निराशा जताते हुए लिखा कि एक वरिष्ठ लेखिका से ज्यादा संतुलित और संवेदनशील विश्लेषण की उम्मीद थी। वहीं कुछ यूजर्स ने ये भी कहा कि किसी भी अपराध का मूल्यांकन तथ्यों और कानून के आधार पर होना चाहिए, न कि आरोपी की निजी परिस्थितियों के आधार पर।

दूसरी ओर कुछ लोगों ने यह भी माना कि लेख का उद्देश्य समाज में मौजूद पारिवारिक दबाव और युवाओं की मानसिक स्थिति पर चर्चा करना था। हालांकि ऐसे समर्थक अपेक्षाकृत कम दिखाई दिए, जबकि अधिकांश प्रतिक्रियाएं आलोचनात्मक रहीं।

केतन हत्याकांड में आए दिन नए खुलासे

उधर केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच महाराष्ट्र पुलिस लगातार आगे बढ़ा रही है। पुलिस इस मामले में जुटाए गए सबूतों, डिजिटल रिकॉर्ड, घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और अन्य वैज्ञानिक जांच के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में लगी है। जांच एजेंसियों का कहना है कि अंतिम निष्कर्ष अदालत में पेश किए जाने वाले साक्ष्यों और जांच रिपोर्ट पर ही निर्भर करेगा।

फिलहाल इस मामले ने सिर्फ अपराध की जांच ही नहीं, बल्कि मीडिया, सोशल मीडिया और सार्वजनिक विमर्श में जिम्मेदार टिप्पणी की सीमाओं पर भी नई बहस शुरू कर दी है। अब सभी की नजर पुलिस की जांच और अदालत की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।