
खान सर ने पत्नी के घूंघट के पीछे की बताई वजह (फोटो सोर्स- Twitter/@choga_don)
Khan Sir Reveals Reason Behind Wife Veil: यूट्यूब पर छात्रों को पढ़ाने वाले खान सर ने हाल ही में अपनी पत्नी के घूंघट लेने पर एक बार फिर बात की है। शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में खान सर ने बताया है कि इसके पीछे की वजह थी। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
खान सर ने बताया है कि इसके पीछे उनका डर था। खान सर ने इस पर बात करते हुए कहा, हम पर्दा प्रथा के खिलाफ रहे हैं। हम कहीं से समर्थक नहीं है। लेकिन हम अपनी चीजों को जानते हैं कि कई बार हमें सरकार से लड़ना होता है। कई बार मीडिया से लड़ना होता है। कई बार पेपर लीक पर बोलना होता है। कई बार सामाजिक मुद्दों पे बोलना होता है। तो जब ऐसे लोग आप पे पलटवार करते हैं ना तो कई बार ये घर की महिलाओं को टारगेट करते हैं।
खान सर ने आगे बात करते हुए कहा- तो इसमें हमको दिख गया कि अगर मेरी पत्नी का ये चेहरा देख लेंगे ना तो AI से हमको लग गया। हमने अपनी वाइफ से भी बोला और इवन कि वो जो घूंघट था ना वो एकदम जाली था, आरपार दिखता है। वहां बैठ के 10 मिनट पहले हम लोगों ने कहा इस बात पर डिस्कस हुआ कि अगर ये देख लेंगे लोग और हम समाज की जिस तरह मुद्दे उठाते हैं, कभी प्रोटेस्ट करते हैं, यह करते हैं। तो यह लोग एआई से आपका इतना गंदा अश्लील नग्न क्या ना बना दे ये लोग फोटो जिसका कोई हद नहीं तो कह तो बहुत घोर दिक्कत है।
फेमस शिक्षक खान सर की शादी 7 मई 2025 को हुई थी। उन्होंने अपनी शादी को काफी निजी रखा था और इसका खुलासा बाद में अपनी लाइव क्लास में छात्रों के सामने किया। उनकी पत्नी का नाम ए.एस. खान है जो बिहार के सीवान जिले की रहने वाली एक सरकारी अधिकारी हैं। इसके बाद उन्होंने 2 जून 2025 को पटना में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी दी थी।
Updated on:
19 Jul 2026 03:06 pm
Published on:
19 Jul 2026 03:06 pm
