29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड के खान ने Yes Bank की खराब हालत के लिए अर्जुन कपूर को बताया जिम्मेदार, कहा इस वजह से हुआ ऐसा

केआरके ने येस बैंक संकट के लिए अर्जुन कपूर को बताया जिम्मेदार कमाल आर खान ( KRK Khan ) का ट्वीट बटोर रहा है सुर्खियां

less than 1 minute read
Google source verification
Arjun Kapoor

Arjun Kapoor

नई दिल्ली। येस बैंक ( Yes Bank ) आजकल अपनी खस्ता हालत की वजह से खूब सुर्खियों में है। आरबीआई ने येस बैंक पर एक महीने तक केवल 50 हजार रुपये निकालने की सीमा तय कर दी है। येस बैंक पर आए इस संकट को लेकर लगातार बॉलीवुड कलाकारों ने भी कई ट्वीट किए।

होली के रंग में रंगे दिखे बॉलीवुड स्टार्स, देखें तस्वीरें

येस बैंक के संकट का ठीकरा कमाल आर खान ( Kamaal R Khan ) ने एक्टर अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) के सिर पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि अर्जुन कपूर को 2 स्टेस्ट फिल्म में येस बैंक में काम करते हुए दिखाया गया था, लेकिन अब ये बैंक डूब गया।

कमाल आर खान का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कमाल आर खान ( Kamaal R Khan ) ने अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) पर निशाने पर लेते हुए कहा कि अर्जुन कपूर ने आज तक जितनी फिल्मों में काम किया, वो सारी फिल्में डूब गईं।

Baaghi 3 Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर छाया टाइगर का जलवा, 'बागी 3' ने चौथे दिन कमाए 9 करोड़

येस बैंक और अर्जुन कपूर पर तंज करने वाला कमाल आर खान का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। येस बैंक की हालत लंबे समय से खराब है और बैंक पिछले काफी समय से फंड जुटाने की कोशिश कर रहा था मगर बैंक के निवेशकों को 15 महीने के भीतर 90 फीसदी से अधिक का नुकसान हो गया है।