25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुणाल कामरा और रणवीर अल्लाहबादिया में छिड़ी जंग, एक दूसरे पर निशाना, बोले- अच्छा बनने का दिखावा बंद करें

Kunal Kamra vs Ranveer Allahbadia: कॉमेडियन कुणाल कामरा और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के बीच इन दिनों सोशल मीडिया वॉर देखने को मिल रही है।

2 min read
Google source verification
Kunal Kamra vs Ranveer Allahbadia

Kunal Kamra vs Ranveer Allahbadia (सोर्स- एक्स)

Kunal Kamra vs Ranveer Allahbadia: स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले कुणाल कामरा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया यानी बीयरबाइसेप्स पर तीखा हमला बोला है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

कुणाल कामरा ने रणवीर पर लगाया आरोप (Kunal Kamra vs Ranveer Allahbadia)

कुणाल कामरा ने रणवीर पर ‘क्लाउट चेजिंग’ और ‘फ्रॉडकास्टिंग’ का आरोप तक लगा दिया। ये पूरा विवाद 'इंडिया गॉट लेटेंट' से जुड़े पुराने घटनाक्रम के बाद फिर से चर्चा में आ गया है। दरअसल, हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि एक विवाद के कारण उनके प्लेटफॉर्म बीयरबाइसेप्स और 'द रणवीर शो' को काफी नुकसान झेलना पड़ा।

उन्होंने कहा कि इन मंचों को खड़ा करने में उन्हें और उनकी टीम को लगभग एक दशक का समय लगा, लेकिन एक घटना ने सबकुछ हिला दिया।

कुणाल कामरा का तीखा जवाब (Kunal Kamra vs Ranveer Allahbadia)

रणवीर की इस पोस्ट के बाद कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर लंबी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें सीधे तौर पर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि उस विवाद का असर सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं पड़ा, बल्कि पूरी कॉमेडी इंडस्ट्री को नुकसान उठाना पड़ा।

कामरा के अनुसार, उस समय कई कलाकारों को पूछताछ के लिए बुलाया गया और कई कॉमेडी शो रद्द कर दिए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे मामले की छाया आज भी कई कॉमेडियनों के काम को प्रभावित कर रही है।

‘अच्छा बनने का दिखावा बंद करें’ (Kunal Kamra vs Ranveer Allahbadia)

कुणाल कामरा ने अपने बयान में रणवीर अल्लाहबादिया पर अच्छा इंसान बनने का दिखावा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक घटना को बार-बार दोहराकर सहानुभूति लेने की कोशिश करना सही नहीं है।

कामरा ने यह भी कहा कि किसी एक विवाद को लगातार चर्चा में बनाए रखना रचनात्मकता के लिए बाधा बन सकता है और इससे पूरी इंडस्ट्री की छवि प्रभावित होती है। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है। 📢

इंडिया गॉट लेटेंट विवाद का असर

कॉमेडी शो इंडिया गॉट लेटेंट से जुड़े विवाद का असर लंबे समय तक देखा गया। कई कलाकारों के कार्यक्रम प्रभावित हुए और कई मंचों ने कॉमेडी इवेंट्स को लेकर सावधानी बरतनी शुरू कर दी।

इसी संदर्भ में रणवीर अल्लाहबादिया ने अपनी पोस्ट में संत कबीर के दोहे का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी चीज को बनाने में समय लगता है और टूटने के बाद उसे फिर से खड़ा करना भी आसान नहीं होता।

सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस

इस पूरे विवाद के बाद सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग कुणाल कामरा के बयान का समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स रणवीर अल्लाहबादिया के पक्ष में भी नजर आ रहे हैं।