27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लव जिहाद के विवादों में फंसी मोनालिसा की जिंदगी का वो सबसे बड़ा मोड़, जिसने गरीबी के अंधेरे से निकाल बनाया स्टार

Monalisa real life story controversy: मोनालिसा की जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब वो लव जिहाद के हालात में फंसी। गरीबी और सामाजिक दवाबों के बीच संघर्ष करते हुए, उसने अपनी हिम्मत और मेहनत से अपने सपनों की ओर कदम बढ़ाए।

2 min read
Google source verification
लव जिहाद में फसी मोनालिसा की जिंदगी का वो सबसे बड़ा मोड़, जिसने गरीबी के अंधेरे से निकाल बनाया स्टार

महाकुंभ 2025 से रातों-रात नीली आंखों से फेमस हुईं मोनालिसा (फोटो सोर्स: x)

Monalisa real life story controversy: महाकुंभ 2025 से रातों-रात नीली आंखों से फेमस हुईं रुद्राक्ष बेचने वाली मोनालिसा भोसले अब मुस्लिम परिवार की बहू बन चुकी हैं। उन्होंने 11 मार्च को मुस्लिम फरमान खान से शादी कर ली है, जो खुद को एक एक्टर बताता है, जिसके बाद से उनकी लव स्टोरी अब एक खौफनाक कानूनी और पारिवारिक जंग में तब्दील हो गई है। बता दें, उनकी शादी को लेकर उठे 'लव जिहाद' जैसे आरोपों ने इस मामले को और संवेदनशील बना दिया है। हालांकि, इन सबके बीच मोनालिसा की जिंदगी का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

मोनालिसा का बचपन बेहद गरीबी में बीता

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा का बचपन बेहद गरीबी में बीता है। मोनालिसा की आर्थिक तंगी इतनी ज्यादा थी कि उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी और सड़को पर माला बेचकर अपना गुजारा करना पड़ता था। बता दें, परिवार की जिम्मेदारियों और हालातों ने उन्हें बहुत कम उम्र में ही संघर्ष करना सिखा दिया, लेकिन मोनालिसा के किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

इतना ही नहीं, उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब महाकुंभ के दौरान उनकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उनकी सादगी और व्यक्तित्व ने लोगों का ध्यान खींचा और देखते ही देखते वो इंटरनेट की सनसनी बन गईं। यही वायरल वीडियो उनके लिए बॉलीवुड का दरवाजा खोलने वाला साबित हुआ।

जब डायरेक्टर ने मोनालिसा को फिल्म में कास्ट किया

फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उनकी टैलेंट को पहचाना और उन्हें अपनी फिल्म में मौका दिया। उन्होंने न सिर्फ मोनालिसा को फिल्म में कास्ट किया, बल्कि उन्हें एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दिलाई। ये मौका मोनालिसा के लिए एक नई शुरुआत थी, जिसने उन्हें गरीबी के अंधेरे से निकालकर चमकती दुनिया तक पहुंचा दिया। सफलता के साथ-साथ तमाम विवाद के बीच उनकी शादी को लेकर परिवार और कुछ लोगों ने सवाल उठाए और इसे 'लव जिहाद' का नाम दिया। इस पर मोनालिसा ने साफ कहा कि उनकी जिंदगी उनके अपने फैसलों से चलती है और वो किसी के दबाव में नहीं हैं।

मोनालिसा अपने परिवार के खिलाफ लव जिहाद की शिकार हो गई

बता दें, जिसे बोलने नहीं आता था, जो पढ़ना नहीं जानती और आज तक मोनालिसा ने अकेले कोई प्रेस कांफ्रेस नहीं किया। आज वहीं मोनालिसा अपने परिवार के खिलाफ लव जिहाद की शिकार हो गई। उसके परिवारवालों और लोगो का कहना है कि उसे बहलाया गया है।

इन संगीन आरोपों के बाद इससे पहले सनोज मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी, जिसमें उन्होंने कहा कि हमेशा मोनालिसा को अपनी बेटी की तरह माना और उसे एक्ट्रेस बनाया। उन्होंने इसे अपनी छवि खराब करने की एक गहरी 'जेहादी साजिश' करार दिया था।