31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET पेपर लीक पर छलका मानुषी छिल्लर का दर्द, बोलीं- जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था

Manushi Chhillar Podcast: मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने 2015 के NEET पेपर लीक के बाद दोबारा परीक्षा देने के संघर्ष को याद किया। उन्होंने बताया कि मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी के लिए उन्हें अपनी पसंद की कई चीजें छोड़नी पड़ीं और वह उनकी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौरों में से एक था।
2 min read
Google source verification
Manushi Chhillar

NEET पर छलका मानुषी छिल्लर का दर्द ( IMDb)

Manushi Chhillar: मिस वर्ल्ड 2017 और बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने 2015 के मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के दौरान हुए पेपर लीक विवाद को याद करते हुए उस दौर को अपनी जिंदगी के सबसे कठिन अनुभवों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि परीक्षा दोबारा होने की वजह से उन्हें अपनी पसंद की कई चीजें छोड़कर सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देना पड़ा।

दोबारा एग्जैम देना था बड़ा चैलेंज

हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान मानुषी छिल्लर ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा दोबारा देनी होगी, तो वो मैंटली काफी चैलेंजिंग था। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता पहले इस प्रक्रिया से गुजर चुके थे, इसलिए वो परीक्षा की कठिनाइयों को समझती थीं, लेकिन दोबारा तैयारी करना आसान नहीं था। इसके साथ ही, मानुषी ने कहा कि उन्हें एक साल तक अपनी पसंदीदा गतिविधियां छोड़नी पड़ीं। वो कुचिपुड़ी डांसर थीं, पेंटिंग करती थीं, लेकिन मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा की तैयारी के लिए उन्हें इन सभी चीजों से दूरी बनानी पड़ी।

'ये मेरी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौरों में से एक था'

मानुषी ने एक्सेप्ट किया कि वो दौर उनकी जिंदगी के सबसे कठिन समय में से एक था। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि कई दूसरे छात्रों की परिस्थितियां उनसे कहीं ज्यादा मुश्किल थीं। उन्होंने उन विद्यार्थियों का जिक्र किया जिनके परिवारों ने कोचिंग के लिए कर्ज लिया, दूसरे शहरों में जाकर छोटे-छोटे पीजी कमरों में रहकर तैयारी की और पूरी लाइफ उस एक परीक्षा पर दांव लगा दी।

इतना ही नहीं, मानुषी ने आगे कहा कि महीनों की तैयारी के बाद जब छात्रों से कहा जाता है कि उन्हें 45 दिन और तैयारी करनी होगी, तो मानसिक दबाव कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने माना कि उन्हें परिवार का पूरा सहयोग मिला, जो उनके लिए बड़ी ताकत साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने पढ़ाई के साथ रोज एक घंटा एक्सरसाइज करने पर जोर दिया। चाहे बास्केटबॉल खेलना हो या फिर जिम जाना, इससे उन्हें मानसिक तनाव कम करने और पढ़ाई के दबाव से बाहर निकलने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि हर छात्र को ऐसी सुविधा नहीं मिल पाती।

मेडिकल स्टूडेंट से मिस वर्ल्ड और फिर बॉलीवुड तक की जर्नी

हरियाणा की रहने वाली मानुषी छिल्लर मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। वो ये ताज जीतने वाली छठी भारतीय बनीं। इसके बाद उन्होंने 2022 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में डेव्यू किया और बाद में वो 'द ग्रेट इंडियन फैमिली', 'बड़े मियां छोटे मियां' और हाल ही में स्पाई थ्रिलर 'तेहरान' में भी नजर आईं।