scriptश्रीलंका में ब्यूटी कॉन्टेस्ट के मंच पर हुआ जमकर हंगामा, ताज छीनते हुए विजेता घायल | Mrs Sri Lanka 2021 Winner Got Injured Video Goes Viral | Patrika News

श्रीलंका में ब्यूटी कॉन्टेस्ट के मंच पर हुआ जमकर हंगामा, ताज छीनते हुए विजेता घायल

Published: Apr 07, 2021 06:58:25 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

श्रीलंका में रविवार को एक ब्यूटी कांटेस्ट के दौरान मंच पर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान शो की विजेता को भी गंभीर चोटें आईं हैं। जानिए आखिर पूरा मामला है क्या।

Sri Lanka beauty queen injured after Mrs. World steals her new crown

Sri Lanka beauty queen injured after Mrs. World steals her new crown

नई दिल्ली। हाल ही में श्रीलंका में मिसेज श्रीलंका की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इस प्रतियोगिता का ताज कंटेस्टेंट पुष्पिका डी सिल्वा ने जीता। यह समारोह श्रीलंका में रविवार को हुआ था। जिसका प्रसारण टीवी पर भी दिखाया जा रहा था। तभी अचानक मंच पर पिछले साल की जीती विजेता जो कि शो में जूरी के रूप में आई थी। उन्होंने ऐसा हंगामा किया कि आज वह सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। आपको बतातें है कि आखिर क्यों मिसेज श्रीलंका के सिर से ताज खिंचा गया।

https://youtu.be/S5rTt60PT90

विजेता के सिर से छीना गया ताज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि जब मिसेज श्रीलंका का ताज फर्स्ट रनअप डी सिल्वा को पहनने का घोषणा होती है और तब एक महिला उन्हें ताज पहनाने के लिए जाती हैं और तभी पीछे से गुस्से में चलते हुए जूरी कैरोलाइन आती हैं और सिर से ताज छीनने की कोशिश करती हैं। जिसके बाद ताज पहना रही महिला खुद ही ताज को उठा कर साथ में खड़ी प्रतियोगी को पहना देती हैं। यह देख डी सिल्वा गुस्सा होते हुए चली जाती हैं।

Mrs. Sri Lanka

कैरोलाइन ने बताई वजह

जूरी बनकर शो में शामिल हुई पिछले साल की विजेता कैरोलाइन का कहना है कि वह तलाकशुदा हैं और प्रतियोगिता का नियम है कि जो महिलाएं तलाकशुदा होती हैं उन्हें मिसेज श्रीलंका का ताज नहीं पहनाया जाता है। इसलिए उन्होंने दूसरे नंबर की प्रतियोगी को वह ताज पहनाया। यही वजह है कि उन्होंने डी सिल्वा के सिर से ताज निकाला। लेकिन जब डी सिल्वा ने आयोजकों को बताया कि वह तलाकशुदा नहीं है। तब दो दिन बाद उन्हें वह खिताब वापस कर आयोजकों ने माफी मांगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो