17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आधी रात में पत्नी-बच्चों को घर से निकाला! रोते हुए आलिया ने शेयर की वीडियो

Aaliya on Nawazuddin Siddiqui : नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। इस बीच उनकी वाइफ ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे बता रही हैं कि एक्टर ने उन्हें दोनों बच्चों के साथ आधी रात में घर से बाहर निकाल दिया है।  

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Mar 03, 2023

nawazuddin_nawazuddin_drove_his_wife_aaliya_and_children_out_of_house_in_middle_night_watch_video.jpg

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर की वाइफ आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) ने अब तक उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों का विवाद पिछले काफी समय से बढ़ता ही जा रहा है, जो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। अब एक बार फिर आलिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए सभी को हैरान कर दिया है। जिसमें उन्होंने नवाजुद्दीन पर उन्हें और बच्चों को आधी रात घर से निकालने का आरोप लगाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।


आलिया ने थोड़ी देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उन्होंने इल्जाम लगाया है कि उन्हें उनके दोनों बच्चों के साथ नवाज ने घर से बाहर निकाल दिया है। धी रात में वह अपने बच्चों के साथ सड़क पर खड़ी होकर ये वीडियो बना रही हैं। जाहिर है कि बीते दिनों खबर आई थी कि आलिया के वकील ने बताया है कि वे वर्सोवा पुलिस स्टेशन जाएंगी। इस बीच उनका ये चौंकाने वाला वीडियो आया है।

यह भी पढ़े - शाहरुख खान की सुरक्षा में बड़ी चूक, चोरी-छिपे मन्नत में घुसे दो लोग ऐसे आए पकड़ में

वीडियो में आलिया अपने दोनों बच्चों के साथ घर के बाहर खड़ी हैं और कह रही हैं कि 'मेरी बच्ची रो रही है वो बहुत परेशान हैं। मैं नहीं जानती नवाज ऐसा क्यों कर रहे हैं, क्या उसे ये शोभा देता है। मैं नवाज के बंगले से आईं हूं, ये मेरे दोनों बच्चे हैं। हमें बंगले से निकाल दिया है। अब मुझे समझ नहीं आ रहा है न मेरे पास पैसे हैं न घर है। कुछ समझ नहीं आ रहा मैं बच्चे लेकर कहां जाऊं।'


आलिया वीडियो में आगे कहती हैं, 'मैं तुझे कभी माफ नहीं करूंगी नवाज। जो मेरे बच्चों के साथ कर रहा है कभी माफ नहीं करूंगी। उसने मुझे रात के 12 बजे बच्चों के साथ रोड़ पर खड़ा रखा हुआ है। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है कि मैं किधर जाऊं इस वक्त।' बता दें कि एक्टर की वाइफ ने एक वीडियो और शेयर की जहां उनके बच्चे सोते हुए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी उनके लिए शेयर किया है, जो नवाज को बेगुनाह समझ रहे हैं। इसमें वे नवाज की सच्चाई सभी के सामने लाने की बात कहती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि इस वीडियो के पीछे की सच्चाई क्या है, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़े - बेटी राहा के लिए शेव नहीं करा रहे रणबीर कपूर, बोले- डर है उसने नहीं पहचाना तो...