मनोरंजन

नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने ब्वॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा से की दूसरी शादी, तस्वीरें हुईं वायरल

Masaba Gupta Married Satyadeep Mishra : एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने अपने को-स्टार और एक्टर सत्यदीप मिश्रा से गुपचुप शादी रचा ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

2 min read
Jan 27, 2023

Masaba Gupta Wedding Photo : बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) की बेटी मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) एक बार फिर से शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने आज शुक्रवार सुबह ही 18 साल बड़े एक्टर और ब्वॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा (Satyadeep Mishra) के साथ गुपचुप शादी रचा ली है। इस बात की जानकारी मसाबा ने खुद अपने फैंस को दी है। उन्होंने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं।

मसाबा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों को पिंक आउटफिट्स में देखा जा सकता है। कपल एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए पोज दे रहा है। वहीं तस्वीरों के साथ मसाबा ने कैप्शन दिया, 'मेरे शांति से भरे समंदर से मैंने आज सुबह शादी कर ली। हमारी आने वाली ढेरों जिंदगियों में प्यार, शांति, स्थिरता के नाम... और मुझे कैप्शन लिखने देने के लिए शुक्रिया। ये जबरदस्त होने वाला है।'

जैसे ही मसाबा गुप्ता की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो उन्हें बधाईंयां देने का तांता लग गया। एक ओर फैन अचानक शादी की तस्वीरें देखकर हैरान हैं, वहीं उन्हें आने वाली नई जिंदगी के लिए बधाई दे रहे हैं। बता दें कि मसाबा गुप्ता की यह दूसरी शादी है। उन्होंने साल 2015 में मधु मंटेना से शादी की थी, जो बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर हैं। लेकिन 2019 में दोनों का तलाक हो गया।

वहीं एक्टर सत्यदीप मिश्रा की बात करें तो उनकी भी यह दूसरी शादी है। सत्यदीप ने मसाबा से पहले एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी से शादी की थी। ये शादी 2009 में हुई और 2013 में खत्म हो गई थी। सत्यदीप को फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका', 'बॉम्बे वेल्वेट', 'चिल्लर पार्टी', 'फोबिया' और 'विक्रम वेधा' 'बॉम्बे वेल्वेट', 'चिल्लर पार्टी', 'फोबिया' और 'विक्रम वेधा' में देखा गया था।

जाहिर है कि नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता एक फैशन डिजाइनर हैं। उन्हें नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज 'मसाबा मसाबा' से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इस शो में उनके पति का किरदार सत्यदीप मिश्रा ने निभाया था। शो के सेट्स पर दोनों की मुलाकात हुई और फिर प्यार हो गया। अब मसाबा और सत्यदीप की शादी हो गई है। हालांकि दोनों की उम्र में 18 साल का फासला है।

Updated on:
27 Jan 2023 01:21 pm
Published on:
27 Jan 2023 01:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर