8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सच्चा प्यार इंसान देखता है, मजहब नहीं’, निक्की तंबोली-अरबाज पटेल के बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कही ये बात

Nikki Tamboli Boyfriend: ब्रेकअप के बाद निक्की टंबोली और अरबाज फिल्मीज्ञान ने साथ में इंटरव्यू दिया। दोनों ने रिश्ते, ‘कर्मा’ और पर्सनल लाइफ को लेकर हो रही चर्चाओं पर अपनी बात रखी।
2 min read
Google source verification
Nikki Tamboli

निक्की-अरबाज के बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कही ये बात (सोर्स: x-@Dear_Men_Life)

Nikki Tamboli Viral Video: निक्की तंबोली और उनके एक्स बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल फिल्मीज्ञान ने ब्रेकअप के बाद साथ में इंटरव्यू दिया है। दोनों के इस इंटरव्यू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और रिश्ते को लेकर लोगों की बनाई जा रही थ्योरीज पर बात की। इस दौरान निक्की और अरबाज ने कहा कि उनकी निजी जिंदगी में क्या हुआ और रिश्ता क्यों टूटा, यह सिर्फ उन्हें और ऊपर वाले को पता है।

‘अब हम कर्मा के साथ ग्रेसफुली मूव कर चुके हैं’

इंटरव्यू में अरबाज ने फिल्मीज्ञान को बताया कि उनके रिश्ते को लेकर लोग तरह-तरह की थ्योरी बनाते थे। उन्होंने कहा कि लोग इंतजार करते थे कि निक्की कुछ ऐसा करें कि वह अरबाज को छोड़ दें और फिर इस पूरी स्थिति को ‘कर्मा’ से जोड़कर अपनी थ्योरी बनाई जा सके।

अरबाज ने कहा कि शुरुआत में उन्हें इस तरह की बातों को झेलना पड़ा, लेकिन अब वह और निक्की तंबोली इस चीज से आगे बढ़ चुके हैं। उनके मुताबिक, अब दोनों ने इस पूरे मामले को ‘ग्रेसफुली’ स्वीकार कर लिया है और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं।

‘ऊपर वाला सबका कर्मा देखता है’

अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हो रही चर्चाओं पर अरबाज ने कहा कि हर रिश्ते के पीछे की असली वजह सिर्फ उसमें शामिल लोगों को पता होती है। उन्होंने कहा कि किसकी निजी जिंदगी में क्या हुआ, क्यों हुआ, लोग क्यों अलग होते हैं और रिश्ते क्यों टूटते हैं, यह ऊपर वाला जानता है।

उनका कहना था कि बाहर के लोग किसी रिश्ते को देखकर अपनी-अपनी थ्योरी बना सकते हैं, लेकिन असल कहानी क्या है, इसकी पूरी जानकारी उन्हें नहीं होती।

‘प्यार को धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए’

निक्की और अरबाज के इंटरव्यू के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कमेंट्स में कुछ यूजर्स ने प्यार को धर्म से अलग रखने की बात कही।

एक यूजर ने लिखा कि सच्चा प्यार इंसान को देखता है, उसका मजहब नहीं। वहीं, दूसरे यूजर ने दोनों की जोड़ी को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी , तो तीसरे ने लिखा खुद ही जोड़ रही है, हमें तो लेना देना ही नहीं दोनों का कॉन्ट्रोवर्सी करो या जिंदा होने का सबूत देते रहो, कोई लेना-देना नहीं है और अन्य ने इसे खूबसूरत बताया। बता दें, निक्की और अरबाज के इंटरव्यू के बाद एक बार फिर उनके रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग