
Pakistani Singer ali sethi song Pasoori broke all records on internet
Pasoori song Meaning : पाकिस्तानी सिंगर अली सेठी (Pakistani singer Ali Sethi) के नए गाने ‘पसूरी’ (Pasoori) ने इंटरनेट पर इतिहास रच दिया है। पाकिस्तान के साथ-साथ इंडिया में भी पसूरी सॉन्ग लोगों की पहली पसंद बन गया है। यही कारण है कि इसे अब तक 437 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आपको बता दें कि पसूरी सॉन्ग इसी साल फरवरी में रिलीज किया गया था। जिसके सिंगर अली सेठी और शाए गिल (Shae Gill) ने साथ मिलकर गाया था। हालांकि जब सॉन्ग रिलीज हुआ था तो किसी ने नहीं सोचा था कि पसूरी कोक स्टूडियों (Pasoori Coke Studio) इंटरनेट के सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर देगा। लेकिन अब ऐसा हुआ है।
रील्स और वीडियो में यूज हो रहा सॉन्ग
पसूरी सॉन्ग इस कदर हिट हुआ है कि इन दिनों सोशल मीडिया पर सिर्फ इसी की हुकूतम चल रही है। इतना ही नहीं ये सॉन्ग लोगों का फेवरेट बन गया है। ज्यादा से ज्यादा लोग इसे फेसबुक, इंस्टाग्राम पर रील्स और वीडियो में यूज कर रहे हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है, कि लोगों को ये गाना कितना पसंद आ रहा है।
जानें क्या है पसूरी शब्द का मतलब
खैर ये बात तो हो गई सॉन्ग के हिट होने की लेकिन क्या आप पसूरी शब्द का मतलब जानते हैं? बता दें कि ‘पसूरी’ मूलत: पंजाबी शब्द है। सीधी और सरल भाषा में कहें तो पसूरी शब्द के दो मतलब निकलते हैं, एक ‘कशमकश/मुश्किल’ और दूसरा ‘जल्दबाजी/आतुर’। गौरतलब है कि ‘पसूरी’ कोक स्टूडियो पाकिस्तान के सीजन 14 का छठवां सॉन्ग है। यू-ट्यूब पर रिलीज होने के बाद ये पाकिस्तान का और कोक स्टूडियो का पहला सॉन्ग है, जिसने स्पॉटीफाय के ‘वायरल 50 ग्लोबल’ चार्ट में जगह बनाई थी। वहीं अब इस गाने ने कोक स्टूडियो का अब तक सबसे ज्यादा देखे जाने वाले सॉन्ग का तमका हासिल कर लिया है।
Updated on:
13 Nov 2022 12:47 pm
Published on:
13 Nov 2022 12:44 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
