Allu Arjun Rashmika Mandanna Pushpa 2 : साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' (Pushpa: The Rise) ने रिलीज होने के साथ ही सफलता के झंडे गाढ़ दिए थे। फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म के डायलॉग्स और सॉन्ग श्रीवल्ली आज भी लोगों की जुवान पर रहता है। जिसके बाद से अब फैंस फिल्म के पार्ट टू 'पुष्पा: द रूल' (Pushpa: The Rule) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म को लेकर फैंस में इतना बज बना हुआ है, कि उसने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड ब्रेक करने शुरू कर दिए हैं। वहीं फिल्म के राइट्स को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।