बता दें कि श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर साढ़े 7 लाख फॉलोअर्स होने की खुशी में एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे चाय का कप हाथ में लेकर स्माइल करते हुए दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा है कि 'गालों पर चाय, 75 मिलियन फॉलोअर्स सेलिब्रेट कर रही हूं। बड़ी-बड़ी इंस्टा फैमिली, छोटी छोटी खुशियां।' वहीं उनकी इस उपलब्धि पर कियारा आडवाणी, आलिया भट्ट और विकी कौशल ने उन्हें बधाई दी है।