
पंचायत सीजन 3
OTT Release Panchayat 3: वेटरन एक्टर रघुबीर यादव और जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज पंचायत के दो सीजन आ चुके हैं। इसके तीसरे सीजन का दर्शकों को इंतजार है। कब रिलीज होने जा रही है ये पंचायत सीजन 3 इसका पता चल चुका है। ‘पंचायत 3’ जल्द ही स्ट्रीम होगी।
‘पंचायत 3’ (Panchayat 3) वेब सीरीज में नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, जितेंद्र कुमार, सानविका, फैसल मलिक जैसे कलाकार हैं। सीजन 3 की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां से छूटी थी। इस बार सचिव जी की लव स्टोरी शुरू होने वाली है। इससे प्रधान जी की परेशानी बढ़ जाएंगी।
ग्राम पंचायत फुलेरा की पॉलिटिक्स लोगों को भा रही है। भारतीय ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी इस सीरीज को दर्शकों ने खासा पसंद किया था। बात करें इसके सीजन 3 की तो ये पिछले साल ही रिलीज होने वाला था। फिर खबर आई की ये मार्च में रिलीज होगा।
यह भी पढ़ें : OTT Release Mirzapur 3: इंतजार खत्म, आ रहे हैं कालीन भैया, ‘मिर्जापुर-3’ लीक हुई रिलीज डेट
मगर अब खबर आई है कि ‘पंचायत’ का सीजन 3 इस साल के अंत में आएगा। द स्टेट्स्मैन की रिपोर्ट के मुताबिक, ये वेब सीरीज अमेजन प्राइम (Amazon Prime) पर दिसंबर 2024 में रिलीज होगी। इसका पोस्ट प्रोडक्शन काम अभी बाकी है। जैसे ही ये पूरा हो जाएगा इसे रिलीज कर दिया जाएगा।
Published on:
03 Mar 2024 12:16 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
