12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पोन्नियिन सेलवन 2 के पहले गाने की रिलीज डेट आउट, पांच भाषाओं में इस दिन देगा दस्तक

Ponniyin Selvan 2: पिछले दिनों 'पोन्नियिन सेल्वन 2' की रिलीज डेट के ऐलान किया गया था। इसके बाद अब फिल्म के पहले गाने 'आगा नागा' का पोस्टर और प्रमोशन की रिलीज डेट का खुलासा किया गया है।  

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Mar 18, 2023

ponniyin_selvan_2_mani_ratnam_film_first_song_aga_naga_starrer_trisha_krishnan_karthi_release_date_out.jpg

साउथ के मशहूर निर्माता मणिरत्नम की सुपरहिट फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 1' ने पिछले साल रिलीज होने के साथ ही धूम मचा दी थी। यह फिल्म तमिल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। इसके बाद से ही फैंस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स ने पिछले साल ही पीए 1 के दूसरे पार्ट का ऐलान कर दिया था। वहीं अब फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, 'पोन्नियिन सेलवन 2' (Ponniyin Selvan 2) के प्रमोशन डेट्स और फिल्म के पहले गाने की रिलीज डेट के बारे में खुलासा हो गया है। इसके साथ ही गाने का पहला पोस्टर भी जारी किया गया है।


बता दें कि पिछले दिनों ही मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' की रिलीज डेट का खुलासा किया गया था। जिसके बाद फिल्म के पहले गाने से लेकर इसके प्रमोशन शुरू होने की डेट्स के बारे में ऐलान किया जा चुका है। कहा जा रहा है कि मेकर्स आने वाली 20 मार्च को फिल्म के पहले गाने 'आगा नागा' (Aga Naga Song) की रिलीज के साथ ही 'पोन्नियिन सेलवन 2' का प्रमोशन शुरू करेंगे। इस बात का ऐलान खुद फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने अपने इंस्टा हैंडल पर किया है।

यह भी पढ़े - ऑस्कर जीतने के बाद राम चरण बनेंगे इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट का हिस्सा! एक्टर ने दिया बड़ा हिंट

फिल्म का यह गाना एआर रहमान द्वारा रचित है। इसे पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। गाने का शीर्षक हिंदी में 'रुआ रुआ', मलयालम में 'अकमलार', तेलुगू में 'अगनाधे' और कन्नड़ में 'किरुनागे' है। गाने को शक्ति श्री गोपालन ने तमिल, तेलुगू और मलयालम में गाया है।' टिप्स म्यूजिक के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर गाने का एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा गया, 'आगा नागा के जादू का अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए। 20 मार्च, शाम 6 बजे।'


वहीं गाने का जो पोस्टर जारी किया गया है। उसके मुताबिक, पोस्टर में साउथ के दो सुपरस्टार एक्ट्रेस तृषा और एक्टर कार्ति नजर आ रहे हैं। जहां तृषा हाथ में तलवार लिए हुए दिख रहीं हैं तो वहीं वहीं कार्ति घुटनों पर बैठे दिख रहे हैं। उनकी आंखों में पट्टी बंधी है, जबकि दोनों हाथ पीछे की ओर बांधे हुए हैं। आपको बता दें कि मल्टी स्टारर पोन्नियिन सेल्वम 2 में ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, जयम रवि और शोभिता धूलिपाला भी दिखाई देंगे। यह फिल्म 28 अप्रैल, 2023 को रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़े - कपिल शर्मा की 'ज्विगाटो' ने ऑडियंस को किया फुली इम्प्रेस, ट्विटर पर हो रही जमकर वाहवाही