
Prahaar The Ujjwal Nikam Story (this photo from x: @tellychakkar)
Prahaar The Ujjwal Nikam Story: 26/11 मुंबई आतंकी हमले से जुड़े भारत के सबसे फेमस कानूनी मुकदमों में से एक को अब बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी है। बता दें, फिल्म 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी सुर्खियां तेज हो गई है। ये फिल्म उस कानूनी लड़ाई पर बेस्ड है, जिसमें स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर 'उज्ज्वल निकम' ने 26/11 हमलों के आरोपी पाकिस्तानी आतंकी 'अजमल आमिर कसाब' के खिलाफ अदालत में पैरवी की थी।
अजमल आमिर कसाब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फरीदकोट का रहने वाला था। वो पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। बता दें, 26/11 2008 को वो 9 अन्य आतंकियों के साथ समुद्री रास्ते से मुंबई पहुंचा और शहर में कई जगहों पर हुए आतंकी हमलों में शामिल रहा। इन हमलों में 166 लोगों की मौत हुई और 300 से अधिक लोग घायल हुए।
इतना ही नहीं, हमलों के दौरान कसाब और उसके साथी अबू इस्माइल ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर अंधाधुंध गोलीबारी की और बाद में दोनों पुलिस से भिड़े, जिसमें कई पुलिसकर्मी शहीद हुए। इसी कार्रवाई के दौरान तुकाराम ओंबले ने अपनी जान की परवाह किए बिना कसाब को जीवित पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। ओंबले इस संघर्ष में शहीद हो गए, लेकिन कसाब का जिंदा पकड़ा जाना जांच के लिए निर्णायक साबित हुआ और जांच के बाद कसाब पर भारत में मुकदमा चला। दरअसल, उज्ज्वल निकम ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में अदालत से उसे हत्या, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और आतंकवाद समेत कई गंभीर अपराधों का दोषी ठहराया और फांसी की सजा करवाई।
फिल्म के इस टीजर में एक्टर राजकुमार राव उज्ज्वल निकम के रोल में नजर आ रहे हैं। इसके टीजर में आप देख सकते है कि उनकी सीरीयस बॉडी लैंग्वेज और गंभीर अंदाज कितना दमदार है। बता दें, लंबे समय बाद राजकुमार राव एक ऐसे किरदार में दिखाई दे रहे हैं, जो पूरी तरह रीयल घटनाओं पर बेस्ड है और एक्टिंग के दम पर कहानी को आगे बढ़ाता है।
बता दें, फिल्म के टीजर में 26/11 हमलों के बाद शुरू हुई कानूनी प्रक्रिया की झलक दिखाई गई है। इसमें अदालत की कार्यवाही, सबूतों की लड़ाई और आतंकवाद के खिलाफ भारत की न्यायिक व्यवस्था के संघर्ष को प्रमुखता से पेश करने की कोशिश की गई है। फिल्म का फोकस एक्शन और ग्लैमर पर नहीं, बल्कि उस मुकदमे पर है जिसने देशभर का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
फिल्म के टीजर को देख कई यूजर्स इसे प्रोपेगेंडा बता रहे है। तो दूसरे इसे सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा और कईयो ने तो इसे liftist तक कह दिया। बता दें, फिल्म 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं, बल्कि उस ऐतिहासिक मुकदमे की कहानी है जिसने 26/11 के दोषी कसाब को कानून के दायरे में लाने में अहम भूमिका निभाई। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म वास्तविक घटनाओं को कितनी प्रभावशाली और संतुलित तरीके से बड़े पर्दे पर पेश करती है। टीजर के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें पहले ही काफी बढ़ चुकी हैं।
Updated on:
26 Jun 2026 05:01 pm
Published on:
26 Jun 2026 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
