11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका चोपड़ा के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! करीबी का हुआ निधन

Nick Jonas friend Maya Kibel passes away: प्रियंका चोपड़ा के परिवार पर हाल ही में दुखों का पहाड़ टूट गया है, क्योंकि उनके एक करीबी सदस्य का निधन हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
प्रियंका चोपड़ा के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! करीबी का हुआ निधन

निक जोनास की बचपन की दोस्त माया किबेल (फोटो सोर्स: x)

Nick Jonas friend Maya Kibel passes away: फिल्मी जगत से एक बहुत ही दुखद खबर आई है प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास की बचपन की दोस्त और उनकी बहन मानी जाने वाली माया किबेल का निधन हो गया। बता दें, माया 30 वर्ष की उम्र में विल्सन डिजीज नामक एक दुर्लभ और गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं, जिससे उनके दिल और फेफड़ों ने अचानक काम करना बंद दिया और उनकी मौत हो गई। निक जोनास और उनके परिवार ने इस कठिन समय में माया और उनके परिवार के प्रति अपना भाव व्यक्त किया है और माया को श्रद्धांजलि दी।

ये एक दुर्लभ और खतरनाक बीमारी है

विल्सन डिजाज एक दुर्लभ और खतरनाक बीमारी है, जिसमें शरीर कॉपर को ठीक से निष्कासित नहीं कर पाता और कॉपर कई अंगों जैसे लिवर, दिमाग और आंखों में जमा हो जाता है, जो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देता है। इस बीमारी में जीवन भर दवाइंया और इलाज चलती रहती है और कई बार लिवर फेलियर जैसी समस्याओं के कारण अंग ट्रांसप्लांट भी करवानी पड़ती है।

मां ने माया के दर्द और बहादुरी का जिक्र किया

बता दें, माया के परिवार ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर को शेयर करते हुए बताया कि माया ने बहुत लड़ाई लड़ी, लेकिन अंत में उनकी बीमारी ने उन्हें हरा दिया। साथ ही, उनकी मां ने माया के दर्द और बहादुरी का जिक्र करते हुए कहा कि अब वो बिना दर्द के एक बेहतर जगह पर चली गई हैं। इतना ही नहीं, निक जोनास ने भी इस शोक भरे क्षण में गहरा दुःख व्यक्त किया और माया के परिवार के प्रति सहानुभूति जताई है। जोनास ब्रदर्स के फैन पेज द्वारा भी माया को श्रद्धांजलि दी गई और कुछ पुरानी फोटोज शेयर की गई है।