
Rakhi Sawant Viral Video (सोर्स- @tahirjasus)
Rakhi Sawant Viral Video: ड्रामा क्वीन राखी सांवत अक्सर अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बोल्ड और ग्लैमरस अवतार में अक्सर नजर आने वालीं राखी सावंत इन दिनों अपने नए गाने 'पीले-पीले' को प्रमोट करते हुए नजर आ रही हैं। इस गाने में राखी के साथ उनके फेक पति रितेश कुमार भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक इवेंट पर स्पॉट हुईं राखी से मिलने और उनके साथ फोटो लेने के लिए एक कपल आया था जिनसे मिलकर राखी ने एक ऐसा बात कह दी जिसके बाद वहां खड़ा हर कोई शख्स हंस-हंस कर लोट-पोट हो गया। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
ड्रामा क्वीन ने हाल ही में एक कपल के साथ मस्ती-मजाक करते हुए नजर आईं। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि पति राखी के साथ जैसे ही फोटो खिंचाता है तो राखी तुरंत उसकी पत्नी से कहती हैं कि अगर इसने तुम्हें धोखा दिया तो नीला ड्रम तैयार रखना। इतना सुनने के बाद पत्नी भी हसंने लगती है।
इसी इवेंट के दूसरे वीडियो में राखी सावंत और रितेश कुमार मीडिया से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान मीडिया राखी से उनके दुल्हे को लेकर सवाल करती है। इस पर राखी कहती हैं कि मेरा दूल्हा चांद से आएगा। इसके बाद रितेश कहते हैं कि राखी का दूल्हा एलियन होगा। वो कहते हैं राखी अपने दूल्हे के बारे में जो-जो भी एस्पेक्टर करती हैं तो वो मिलना मुश्किल ही है इसलिए वो चांद से आएगा। ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेजिस पर राखी सावंत के वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं।
इसके अलावा मीडिया ने राखी से सलमान खान के पैपराजी पर भड़कने वाले वीडियो को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर राखी ने कहा कि मेरे सलमान भाई को आप लोग परेशाम मत किया कीजिए। यहां और भी लोग हैं जो मीडिया को भला-बुरा बोलते हैं, आप उन्हें जाकर पकड़िए। राखी सावंत के इस रिएक्शन को सुनने और देखने के बाद हर कोई हंसने लगा।
Published on:
23 May 2026 02:05 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
