
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम के #rakulpreetsingh)
Rakul Preet Singh says one-time cheating: बॉलीवुड कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी पहले अपनी सिचुएशनशिप वाले मजेदार विवाद की वजह से चर्चा में आए थे और अब रकुल एक और बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। बता दें, अपनी आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' के प्रमोशन के दौरान रकुल ने रिश्तों में धोखे और माफी पर कुछ ऐसी बातें कहीं जो सुनकर हर कोई सोचने पर मजबूर हो गया।
इससे कुछ दिन पहले जैकी भगनानी ने एक इंटरव्यू में मजाकिया अंदाज में अपनी शादी को सिचुएशनशिप बता दिया था। इस बयान ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दिया और कई लोगों ने इसे गलत तरीके से समझा। रकुल ने एक मजेदार वीडियो बनाकर जवाब दिया जिसमें जैकी ने कान पकड़कर कहा,"कितनी बार बोला है, हम मिलेनियल्स हैं, Gen Z बनने की जरूरत नहीं।" साथ ही, 'पति पत्नी और वो दो' के प्रमोशन के दौरान मैशेबल इंडिया से बातचीत में जब पूछा गया कि क्या रिश्ते में धोखा कभी ठीक हो सकता है, तो रकुल ने बिना एक पल सोचे कहा, "नहीं!" सारा अली खान ने भी सहमति जताई कि कम से कम माफी तो मांगी जा सकती है लेकिन ये बिल्कुल ठीक नहीं है।
बता दें, आयुष्मान खुराना ने थोड़ा अलग नजरिया रखा। उन्होंने कहा कि लोग गलतियां करते हैं और अगर माफी सच्ची हो तो माफ करने में क्या हर्ज है। रकुल ने इस पर हैरानी जताई और बात आगे बढ़ी।
इतना ही नहीं, बहस आगे बढ़ते-बढ़ते रकुल ने एक बात कही। उन्होंने कहा कि अगर धोखा देना एक आदत है तो वो बिल्कुल अलग बात है, लेकिन अगर किसी से एक बार गलती हुई हो तो जिंदगी इतनी लंबी है कि एक गलती के लिए न माफ करना सही नहीं लगता, लेकिन रकुल ने तुरंत ये भी जोड़ा कि ये उनकी अपनी शादी पर लागू नहीं होता। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "ये मेरे पर्सनल रिश्ते पर लागू नहीं होता, प्लीज ध्यान दें।"
सारा अली खान ने कहा कि वो माफ तो कर सकती हैं लेकिन भूल नहीं सकतीं। रकुल ने इस पर कहा कि अगर आप सच में माफ करते हैं तो भूलना भी होगा। सारा ने माना कि यहीं से बात मुश्किल हो जाती है। आयुष्मान ने इस पूरी बहस में ये निकला कि इंसान गलतियां करते हैं और अगर माफी सच्ची हो और आपके दिल में उस इंसान के लिए कुछ महसूस होता हो तो जिंदगी बहुत लंबी है।
Published on:
20 May 2026 01:46 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
मोनालिसा ने फरमान खान संग शादी के बाद बयां किया दर्द, बोलीं- बदला मेरा बर्थ सर्टिफिकेट, पहुंची कोर्ट

