
सपना चौधरी हटाएंगी हाथ का टैटू
Sapna Chaudhary On Tattoo Remove: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपने बेबाक अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। मंच पर हो या कैमरे के सामने, वे जो सोचती हैं वो सीधे कह देती हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। सपना ने ऐलान किया है कि वे अपनी कलाई पर बने पति वीर साहू के नाम का टैटू हटवाने वाली हैं। और इससे पहले कि लोग अपनी-अपनी कहानियां गढ़ते, सपना ने खुद ही सच सामने रख दिया।
हाल ही में 'कर्ली टेल्स' को दिए इंटरव्यू में सपना चौधरी से पूछा गया कि उनकी और वीर साहू की लव मैरिज हुई थी, तो दोनों में से पहले किसने प्रपोज किया था? इस पर सपना ने हंसते हुए कहा, "हमारी शादी को 6 साल हो चुके हैं, इसलिए अब मुझे ठीक से याद नहीं है।" इसके बाद जब उनकी कलाई पर बने पति के नाम के टैटू का जिक्र हुआ, तो सपना ने कहा कि वह जल्द ही इसे मिटवाने वाली हैं। सपना को पता था कि यह खबर सुनते ही लोग उनकी शादी को लेकर तरह-तरह की बातें बनाने लगेंगे। इसलिए उन्होंने खुद ही पहल की।
सपना ने साफ शब्दों में कहा, "टैटू हटते ही पब्लिक का कोई भरोसा नहीं, वह कुछ भी मनगढ़ंत छाप देंगे। इससे पहले कि कोई नई अफवाह उड़े, मैं सच सामने रखना चाहती हूं। मेरा ये टैटू हटवाने का फैसला पूरी तरह उनके प्रोफेशनल करियर से जुड़ा है। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मुझे इस टैटू की वजह से काफी परेशानी हुई थी। चेहरे के मेकअप से ज्यादा वक्त कलाई पर बने टैटू को छुपाने में लग रहा था।
सपना ने कहा, "एक एक्टर को पर्दे पर अलग-अलग किरदार निभाने होते हैं और ऐसे में यह टैटू बार-बार रुकावट बनता है। मुझे आगे बहुत काम करना है और एक्टिंग पर पूरा ध्यान देना है, इसलिए इस रुकावट को हमेशा के लिए हटाना जरूरी है।"
गौरतलब है कि कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में सपना ने कहा था कि उन्हें पति के लिए पहले जैसा प्यार महसूस नहीं होता, हालांकि शादी अच्छी चल रही है। उस बयान के बाद से ही उनके और वीर साहू के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। इसी बीच जब इंटरव्यू में यह भी पूछा गया कि दोनों में पहले किसने प्रपोज किया था, तो सपना ने हंसते हुए कहा कि शादी को छह साल हो चुके हैं इसलिए अब ठीक से याद नहीं।
लेकिन टैटू हटवाने की वजह स्पष्ट करके सपना ने यह भी साफ कर दिया कि दोनों के बीच सब ठीक है और यह फैसला रिश्ते से नहीं बल्कि काम से जुड़ा है। फैंस ने उनकी इस सफाई को सराहा और कहा कि अफवाहों को वक्त देने से पहले ही रोक देना समझदारी है।
Published on:
20 May 2026 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
