21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

‘अगली बार ऐसा किया तो मुंह पकड़ लूंगी’, 52 साल के राम कपूर के बार-बार KISS करने पर भड़कीं श्रेया कालरा

Shreya Kalra On Ram Kapoor Kiss: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप' में इन दिनों रिश्तों की उलझनें और कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ते विवाद लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। शो के हालिया एपिसोड में अभिनेता राम कपूर और कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के बीच पैदा हुआ तनाव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
2 min read
Google source verification
Shreya Kalra On Ram Kapoor

श्रेया कालरा ने राम कपूर पर क्या कहा? (फोटो सोर्स- Instagram/Netflix)

Shreya Kalra On Ram Kapoor: नेटफ्लिक्स के शो 'लॉकअप' सीजन 2 में आए दिन नए नए ट्विस्ट और शॉकिंग खुलासे देखने को मिल रहे हैं। अब शो के हालिया एपिसोड में श्रेया कालरा और राम कपूर के बीच एक बार फिर थोड़ी सी बहस देखने को मिली। दरअसल सभी इनमेट्स को मिलकर ये फैसला लेना था कि कौन-सा वो एक लीडर हो सकता है जो लीडर बनने के लायक है।

इस पर राम कपूर ने श्रेया के लिए हाथ नहीं उठाया जबकि उन्हें लगा कि क्योंकि पिछले पूरे हफ्ते राम कपूर को सेव किया है। हालांकि जब राम ने ऐसा नहीं किया तब श्रेया ने उनसे सवाल किया।

श्रेया ने राम कपूर की हरकत पर उठाया सवाल

श्रेया कालरा ने इसके बाद साथी कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे से बात करते हुए कहा कि उन्हें राम कपूर का बार-बार किस करना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि खुले तौर पर राम कपूर के बर्ताव पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें बार-बार किस किया जाना बिल्कुल पसंद नहीं आया और वो इसे अपनी निजी सीमाओं का उल्लंघन मानती हैं। इतना ही नहीं, श्रेया ने तो ये तक कह दिया कि अगर अगली बार राम ऐसा करेंगे तो वो उनका मुंह ही पकड़कर दबा देंगी। श्रेया ने तो यहां तक कह दिया कि ऐसे तो मेरा बाप नहीं चूमता मुझे।

टास्क के बाद बदली दोनों की इक्वेशन

कुछ दिन पहले शो में एक अहम टास्क के दौरान श्रेया कालरा ने राम कपूर का पूरा साथ दिया था। वह कंट्रोलर की भूमिका में थीं और उन्होंने अपने प्रदर्शन से राम कपूर को एलिमिनेशन के खतरे से बाहर निकालने में मदद की। टास्क जीतने के बाद राम कपूर खुशी से इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने श्रेया के गाल और माथे पर कई बार किस कर दिया। उस समय श्रेया ने सार्वजनिक रूप से कोई आपत्ति नहीं जताई थी।

हालांकि बाद के एपिसोड में तस्वीर बदलती नजर आई। श्रेया ने शिल्पा शिंदे से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें राम कपूर का यह व्यवहार असहज लगा और उन्हें लगा कि व्यक्तिगत सीमाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर बंटे दर्शकों के मत

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने श्रेया कालरा का समर्थन करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति की निजी सहमति और व्यक्तिगत सीमाओं का सम्मान किया जाना चाहिए, चाहे सामने वाला कितना भी वरिष्ठ कलाकार क्यों न हो।

वहीं कुछ लोगों का मानना है कि राम कपूर की मंशा गलत नहीं रही होगी और उन्होंने खुशी में ऐसा किया होगा। हालांकि ऐसे दर्शकों ने भी माना कि सार्वजनिक मंच पर किसी भी तरह का शारीरिक व्यवहार करने से पहले सामने वाले की सहजता का ध्यान रखना जरूरी है।

पहले भी चर्चा में आ चुका है राम कपूर का अंदाज

यह पहला मौका नहीं है जब राम कपूर का किसी को किस करना चर्चा का विषय बना हो। शो के प्रीमियर एपिसोड के दौरान उन्होंने निर्माता एकता कपूर का भी मंच पर अभिवादन करते हुए किस किया था। उस समय भी सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं। कुछ लोगों ने इसे दोस्ताना बर्ताव बताया, जबकि कई यूजर्स ने इसे अनावश्यक कहा था।

अब श्रेया कालरा के बयान के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले एपिसोड में राम कपूर इस विवाद पर अपनी सफाई देते हैं या नहीं।