21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

4000 करोड़ की ‘रामायण’ लेकिन कास्टिंग में हुआ ब्लंडर? साई पल्लवी को मां सीता के रूप में देखकर इंटरनेट पर छिड़ी बहस

Ramayana Casting Controversy: रामायण के ट्रेलर लॉन्च के बाद अब हर जगह फिल्म की कास्टिंग को लेकर चर्चे हो रहे हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Ramayana Casting Controversy

रामायण की कास्टिंग पर उठे सवाल (सोर्स- Instagram/TahirJasus)

Ramayana Casting Controversy: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च को लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को लॉन्च होना है, हालांकि दिल्ली में हुए खास इवेंट में पहले से ही कुछ हस्तियों को फिल्म का ट्रेलर दिखा दिया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखते ही इस वक्त मेकर्स की कास्टिंग को लेकर बड़ा सवाल उठ रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट

फिल्म की टीम ने दिल्ली में आयोजित लॉन्च इवेंट को दुनियाभर के दर्शकों के लिए लाइव स्ट्रीम किया था। हालांकि जब भी कार्यक्रम में मौजूद लोगों को ट्रेलर दिखाया गया, उस दौरान लाइव प्रसारण रोक दिया गया। इसके बावजूद कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए, जिनमें दावा किया गया कि ये फिल्म के ट्रेलर की झलकियां हैं।

साई पल्लवी को लेकर छिड़ी बहस

हालांकि अब सोशल मीडिया पर साई पल्लवी की कास्टिंग को लेकर एक बड़ा विवाद छिड़ गया है। दरअसल जिस तरह से इस इवेंट में साई पल्लवी ने इंग्लिश में बात की और उनका मां सीता के रूप में लुक सोशल मीडिया पर आया है, उससे कई लोग अब काफी नाखुश नजर आ रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि ये फिल्म के मेकर्स की भारी भूल हो सकती है। ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेज पर रामायण के ट्रेलर लॉन्च के वीडियोज शेयर किए गए हैं।

कई लोगों ने तो एक्स पर ये भी पोस्ट किया कि फिल्म में मंदोदरी और शूर्पणखा का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्रियां साई पल्लवी से ज्यादा ग्लेमरस लग रही हैं। बस इसी को लेकर अब इंटरनेट पर बहस छिड़ चुकी है।

लोगों ने ट्रेलर पर साधा निशाना

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- 'अगर आप 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में फिल्म बना रहे हैं, तो उसका भव्य पैमाना स्क्रीन पर साफ नजर आना चाहिए। लेकिन रामायण का ट्रेलर देखने के बाद मुझे वैसी भव्यता महसूस नहीं हुई। साथ ही, भावनात्मक जुड़ाव भी कहीं नजर नहीं आया। इससे कहीं बेहतर की उम्मीद थी। फिलहाल तो मामला उम्मीदों पर खरा उतरता नहीं दिख रहा।

अनु कपूर ने भी रामायण पर उठाए सवाल

इसके अलावा अभिनेता अनु कपूर ने भी रामायण की कास्टिंग को लेकर सवाल उठाया है। साथ ही उन्होंने फिल्म की भव्यता को लेकर भी अपनी संदेह जताया है।