
फिल्म - 'धुरंधर 2' (फोटो सोर्स: IMDb)
Dhurandhar 2 Memes: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज होने से पहले ही काफी सुर्खियों में आ गई है। ये फिल्म 19 मार्च यानी आज थिएटरों में रिलीज होने वाली है। बता दें, पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद इसके सीक्वल का फैंस में क्रेज देखने लायक है।
इस समय फिल्म 'धुरंधर 2' सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। इसके ट्रेलर, गाने और स्टार कास्ट के साथ-साथ फिल्म के मीम्स भी तेजी से वायरल हो रहे हैं, लेकिन इस पर सबसे खास बात ये है कि फिल्म के लंबे रनटाइम पर कई मजेदार मीम्स बनाए जा रहे हैं।
खबरों के अनुसार, फिल्म लगभग 3 घंटे 49 मिनट लंबी है, जिसे सुनकर दर्शक इसे काफी लंबी फिल्म बता रहे हैं और कई वीडियो में फैंस ऐसे तैयारियां करते दिख रहे हैं जैसे वो किसी ट्रिप पर जा रहे हों, कोई सूटकेस पैक कर रहा है, तो कोई खाने-पीने का सामान और कंबल लेकर फिल्म देखने का प्लान बना रहा है। इस फिल्म के पेश करने के अंदाज का दर्शक खूूब मजा ले रहे हैं।
इतना ही नहीं, कुछ मीम्स में ऑफिस जाने वाले दर्शक छुट्टी लेकर फिल्म देखने की सोच रहे हैं, कई फांस ने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की भी सोशल मीडिया पर खूब सराहना की है। उनकी काम की बारीकी और डिटेलिंग फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, तो कुछ लोग मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि निर्देशन की वजह से ही फिल्म खास लगती है वरना सब तो एक जैसे ही है।
बता दें, फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पहला हिस्सा खत्म हुआ था। इसमें हमजा अली मजारी और मेजर इकबाल के बीच की टक्कर जारी रहती है और रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे स्टार्स फिर से अपने-अपने किरदारों में नजर आएंगे। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ जैसी कई भाषाओं में रिलीज हो रही है।
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की हाइप अब इतनी ज्यादा है कि सुपरस्टार यश की साउथ फिल्म 'टॉक्सिक' को अपनी रिलीज डेट आगे करनी पड़ी है। साथ ही, फिल्म का म्यूजिक भी दर्शकों को खूब भा रहा है। पहले पार्ट के लोकप्रिय गानों की तरह इस बार भी नए गाने सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और लोग इन्हें खूब प्यार दे रहे हैं।
Updated on:
19 Mar 2026 07:29 am
Published on:
19 Mar 2026 07:13 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
