9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कीड़ों से भरे और मौत के मुंह में पहुंचे 14 मासूम पपीज को बचाकर लाई रवीना टंडन, VIDEO वायरल

Raveena Tandon emotional video saving puppies: हाल ही में एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने कीड़ों से भरे और मौत के कगार पर पहुंचे 14 मासूम पपीज को बचाया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से शेयर किया जा रहा है, जो लोगों के बीच सकारात्मक चर्चा का विषय बन गया है।

2 min read
Google source verification
कीड़ों से भरे और मौत के मुंह में पहुंचे 14 मासूम पपीज को बचाकर लाई रवीना टंडन, VIDEO वायरल

रवीना टंडन ने इन पपीज बचाया(फोटो सोर्स: x)

Raveena Tandon emotional video saving puppies: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन एक बार फिर अपने नेक काम की वजह से सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही। बता दें, रवीना टंडन ने हाल ही में कीड़ों से भरे और मौत के कगार पर पहुचें 14 इंडी पपीज की मदद कर इंसानियत की शानदार मिसाल पेश की। उनकी इस पहल की हर तरफ तारीफ हो रही है।

रवीना ने केवल मदद की अपील करने तक खुद को सीमित नहीं रखा

खबरों के मुताबिक, रवीना एक विजिट के दौरान उन मासूम पपीज तक पहुंचीं, जो बेहद खराब हालत में थे। कई पपीज बीमार थे, उनके शरीर पर कीड़े लगे हुए थे और उन्हें तुरंत इलाज की जरूरत थी। ऐसे में रवीना ने केवल मदद की अपील करने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्होंने खुद मैदान में उतरकर उनकी देखभाल की। साथ ही, एक्ट्रेस ने अपने हाथों से पपीज को नहलाया, साफ किया और उनका इलाज भी करवाया। इसके बाद उन्होंने ये भी सुनिश्चित किया कि सभी पपीज को जरूरी टीके लगें और उन्हें सुरक्षित जगह मिल सके और हर पपी के लिए प्यार करने वाला नया घर ढूंढने में भी उन्होंने मदद की।

इमोशनल वीडियो और फोटोज

इतना ही नहीं, रवीना ने इस पूरे अनुभव से जुड़े कई इमोशनल वीडियो और फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर किए। इन पोस्ट्स में उन्होंने लोगों से इंडी डॉग्स को अपनाने की अपील की। उनका कहना था कि जानवरों को सड़क पर छोड़ने के बजाय उन्हें प्यार और सुरक्षा देना ज्यादा जरूरी है। बता दें, सोशल मीडिया पर फैंस ने रवीना की जमकर तारीफ की। कई लोगों ने उन्हें "रियल हीरो" और "फरिश्ता" तक कहा। उनके इस काम से सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि कई सेलेब्रिटीज भी प्रभावित हुए।

एनिमल वेलफेयर, महिलाओं के अधिकार

दरअसल, रवीना टंडन लंबे समय से एनिमल वेलफेयर, महिलाओं के अधिकार, बच्चों की शिक्षा और पर्यावरण जागरूकता जैसे मुद्दों पर एक्टिव रही हैं। वो अक्सर सामाजिक कामों में हिस्सा लेती नजर आती हैं।