
Baba Bageshwar Raja Shivaji Controversy (सोर्स- एक्स)
Baba Bageshwar Raja Shivaji Controversy: इन दिनों अभिनेता रितेश देशमुख अपनी अपकमिंग फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिला है। लेकिन रिलीज से पहले ही ये फिल्म एक बड़े विवाद में घिर गई, जब बागेश्वर बाबा ने छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर ऐसा बयान दे दिया जिसने लोगों का गुस्सा भड़का दिया।
मामला इतना बढ़ गया कि सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा शुरू हो गई। शिवाजी महाराज को करोड़ों लोग सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक मानते हैं, ऐसे में उनके बारे में दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। सबसे ज्यादा नाराजगी अभिनेता रितेश देशमुख ने जाहिर की, जो फिल्म में खुद छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं।
रितेश देशमुख ने बिना नाम लिए कहा कि इतिहास से छेड़छाड़ करना और महान योद्धाओं की विरासत को गलत तरीके से पेश करना स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शिवाजी महाराज का नाम युगों-युगों तक सम्मान से लिया जाएगा और कोई भी मनगढ़ंत कहानी उनकी छवि को धूमिल नहीं कर सकती। रितेश की इस प्रतिक्रिया के बाद मामला और गर्मा गया। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में लोग सामने आए और बागेश्वर बाबा से सफाई मांगने लगे।
एक कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर बाबा ने दावा किया था कि युद्धों से थककर छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपना मुकुट उतार दिया था और राज्य की जिम्मेदारी किसी संत को सौंपने की इच्छा जताई थी। इस बयान को कई लोगों ने ऐतिहासिक तथ्यों के खिलाफ बताया। इतिहास प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने इसे शिवाजी महाराज का अपमान करार दिया। इसके बाद विवाद लगातार बढ़ता चला गया।
भारी विरोध के बाद आखिरकार बागेश्वर बाबा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने कहा कि उनके शब्दों का गलत अर्थ निकाला गया और उनका मकसद सिर्फ शिवाजी महाराज की संतों और देवी-देवताओं के प्रति श्रद्धा को बताना था। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी बातों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वो दिल से क्षमा चाहते हैं। हालांकि, माफी मांगते हुए उन्होंने यह भी संकेत दिया कि कुछ लोगों ने उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया।
विवाद के बीच रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, विद्या बालन, भाग्यश्री, बोमन ईरानी और कई बड़े कलाकार नजर आएंगे।
कई बार विवाद फिल्मों के लिए चर्चा का कारण बन जाते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है। हालांकि रितेश देशमुख ने साफ कर दिया है कि उनके लिए यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि इतिहास और गौरव से जुड़ा विषय है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर 'राजा शिवाजी' दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरी उतरती है।
Published on:
27 Apr 2026 01:28 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
