3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलमान खान ने दीवाली 2024 तक कर ली बुकिंग, बैक टू बैक इन फिल्मों से करेंगे धमाका

Salman Khan Upcoming Movies : सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे कलाकार हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा भी उनके पास दूसरी बड़ी फिल्में हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Mar 13, 2023

salman_khan_5_big_mega_budget_movies_diwali_2024_kick_2_bajrangi_bhaijaan_2_sooraj_barjatya_prem_ki_shaadi_kisi_ka_bhai_kisi_ki_jaan_tiger_3.png

बॉलीवुड में इन दिनों शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'पठान' धमाल मचाए हुए है। इस फिल्म के बाद सबकी निगाहें दबंग सलमान खान (Salman Khan) पर टिकी हुई हैं। फिलहाल सलमान अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी यह बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके अलावा एक्टर अपनी दूसरी फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) को लेकर भी लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से उनका लुक लीक हुआ था। यही दो फिल्में नहीं सलमान ने 5 बड़ी फिल्मों के जरिए फैंस को सरप्राइज देने की तैयारी कर ली है।


'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan)

सबसे पहले बात करते हैं सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) की जो इसी साल ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट एक्ट्रेस पूजा हेगड़े दिखाई देंगी। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का टीजर और गाने रिलीज कर दिए गए हैं। अब फैंस को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में पंजाबी की कटरीना यानी शहनाज गिल भी दिखाई देंगी।

'टाइगर 3' (Tiger 3)

सलमान खान की 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फैंस को सलमान की ये दोनों ही फिल्में खूब पसंद आई थीं। ऐसे में लोग अपने फेवरेट एक्टर को जल्द से जल्द 'टाइगर 3' (Tiger 3) में देखना चाहते हैं। हाल ही में फिल्म का एक टीजर रिलीज किया गया था जिसे देखकर दर्शक काफी उत्साहित हो गए थे। यशराज फिल्म्स के बैनर तल बनी इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। ये फिल्म दीवाली के मौके पर 10 November, 2023 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़े - जल्द होगी प्रेम की शादी, सलमान खान दीवाली पर फैंस को देंगे बड़ा सरप्राइज

'किक 2' (Kick 2)

सलमान खान की 'किक 2' (Kick 2) एक्शन-कॉमेडी फ़्रैंचाइज़ की दूसरी किस्त है, जिसमें वे मुख्य भूमिका में डेविल बने हैं। 2018 में, फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने बागी 2 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान इस फिल्म की घोषणा की थी। उन्होंने हिंट दिया था कि जल्द ही वह इस फिल्म पर काम शुरू कर देंगे।

'बजरंगी भाईजान 2' (Bajrangi Bhaijaan 2)

सलमान खान की सबसे पसंदीदा फिल्म बजरंगी भाईजान (2015) का सीक्वल 'बजरंगी भाईजान 2' (Bajrangi Bhaijaan 2) की घोषणा मुंबई में आरआरआर प्री-रिलीज़ इवेंट के दौरान खुद सुपरस्टार ने की थी। इस फिल्म में सलमान के साथ एक्ट्रेस करीना कपूर दिखाई दी थीं। अब फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल ईद 2024 के मौके पर रिलीज हो सकती है।

'प्रेम की शादी' (Prem Ki Shaadi)

हाल ही में खबर आई है कि सलमान खान (Salman Khan) ने अपने पुराने और अजीज दोस्त सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) संग हाथ मिला लिया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सलमान पांचवी बार सूरज बड़जात्या संग हाथ मिलाने का फैसला किया है। दोनों अब 'प्रेम की शादी' (Prem Ki Shaadi) नाम की फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसका प्रोडक्शन जल्द ही शुरू हो सकता है। बता दें कि दोनों प्रेम की शादी को दिवाली 2024 पर रिलीज करने की सोच रहे हैं।

यह भी पढ़े - क्या होता है 'नाटू नाटू' का मतलब? किसने दी आवाज, यहां जानें सब कुछ