अब खबर है कि फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली 90 के दशक के दो टॉप स्टार्स से संपर्क करने पर विचार कर रहे हैं, ताकि उनकी अवेलबिलिटी और फिल्म को लेकर रुचि का पता कर सके। हालांकि इन खबरों पर अभी आधिकारिक तौर पर कोई बात सामने नहीं आई है। लेकिन अगर फिल्म दोबारा बनती है तो देखना दिलचस्प होगा कि 'इंशाल्लाह' में अब कौन सा हीरो कास्ट किया जाएगा।