
Shah Rukh Khan daughter Suhana Khan spotted at Mumbai airport video viral
Suhana Khan latest Video : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही ऐसी वीडियो और फोटो सामने आ ही जाती हैं, जहां वह अपने बच्चों को कैमरे और मीडिया से प्रोटेक्ट करते दिख जाते हैं। इस बीच शाहरुख की लाडली बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां कुछ लड़के सुहाना को देखकर शरमाने लगे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रह है। वहीं फैंस भी सुहाना की इस वीडियो को खूब कमेंट कर रहे हैं।
सुहाना खान (Suhana Khan Video) की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'पीछे वाले लड़के क्यों शरमाए।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि 'पीछे के लड़के।' एक ने लिखा है, 'लड़के शरमा गए उसने पीछे मुड़कर देखा तो।' वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि शाह रुख खान की बेटी के साथ कुछ लड़के फोटो क्लिक करवाना चाहते थे। हालांकि वह हिम्मत करके बोल नहीं पाए। वहीं सुहाना खान के पीछे मुड़कर देखने से वे शरमा गए और यह सारा वाकया कैमरे में कैद हो गया।
बता दें कि सुहाना खान जल्द फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म में उनके अलावा अगस्तस्य नंदा (Agastya Nanda) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) की अहम भूमिका है। जबकि फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर (Zoya Akhtar) कर रही है। गौरतलब है कि सुहाना खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
Updated on:
16 Nov 2022 04:35 pm
Published on:
16 Nov 2022 04:23 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
