सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म 'पठान' (Pathaan) बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। रिलीज के 9वें दिन शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) स्टारर पठान बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। पहले ही दिन बिगेस्ट ओपनिंग के साथ 57 करोड़ रुपये का बिजनेस कर फिल्म ने हिंट दे दिया था कि इसकी रफ़्तार रुकने वाली नहीं है। सिनेमाघरों के बाहर पठान को देखने के लिए कतारें लगी हुई हैं। लोगों को एडवांस बुकिंग में भी फिल्म की टिकटें नहीं मिल रही हैं। ऐसे में इसने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन (Worldwide Collection) में नया रिकॉर्ड बनाया है।