ढाई किलो के हाथ के लिए फेमस एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) 22 साल बाद अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर का पार्ट 2 लेकर आ रहे हैं। पिछले साल ही उन्होंने 'गदर 2' (Gadar 2) को बनाने का ऐलान किया था, जिसके बाद से ही फैंस अपनी एक्साइटमेंट को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। रिपब्लिक डे 2023 के मौके पर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने गदर 2 का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। साथ ही रिलीज डेट भी बताई गई थी। पोस्टर में तारा सिंह उर्फ सनी देओल हाथ में हथौड़ा लिए खतरनाक अंदाज में दिखाई दिए थे। फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस बीच कई लोगों के मन में यह सवाल भी है कि क्या गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल कर पाएगी। ऐसे में आज हम आपको 7 कारण बताएंगे, जिसे जानने के बाद आप भी गदर 2 को देखने के लिए थिएटर में जाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।