वहीं ट्रेड एनालिस्ट्स अक्षय राठी का कहना है कि पठान में एक्शन अवतार में दिखने के बाद शाहरुख खान 'जवान' में नए अवतार में दिखेंगे। एटली जैसे डायरेक्टर के साथ यह देखना दिलचस्प होगा कि वह क्या नया करते हैं। दूसरे फिल्ममेकर्स से उलट एटली जानते हैं कि उन्हें अपने हीरो को कैसे प्रजेंट करना है। ऐसे में जवान को पठान से काफी फायदा मिलने की संभावना है। जबकि 'डंकी' भी राजकुमार हिरानी की फिल्म है, इसलिए उसकी सफलता भी लगभग तय है। यह दिसंबर में रिलीज होगी, ऐसे में इससे उम्मीदें और अधिक होंगी।'
उन्होंने आगे कहा कि 'मुझे यह तो नहीं पता कि यह फिल्म उत्तर भारत की तुलना में दक्षिण भारत में बेहतर कमाई करेगी या नहीं, लेकिन मुझे इस बात का पक्का यकीन है कि तमिलनाडु में बहुत अधिक संख्या में और अभूतपूर्व संख्या में दर्शक सिनेमाघर पहुंच सकते हैं। एटली एक ऐसे डायरेक्टर हैं जिनकी खुद की फैन फॉलोइंग है और इस फिल्म में शाहरुख खान भी हैं जिन्होंने दुनिया भर अपनी बादशाहत कायम की है।