9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोविंदा की फिल्म के डायरेक्टर शकील नूरानी हुए गिरफ्तार, अभिनेत्री के साथ दुष्कर्म और धमकाने का आरोप

Director Shakeel Noorani Arrested: गोविंदा की फिल्म 'जोरू का गुलाम' के निर्देशक रहरे शकील नूरानी गिरफ्तार हो चुके हैं। उन पर एक 33 साल की अभिनेत्री ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
2 min read
Google source verification
Director Shakeel Noorani Arrested

डायरेक्टर शकील नूरानी हुए गिरफ्तार ( फोटो सोर्स- IMDb)

DirectorShakeel Noorani Arrested: गोविंदा और ट्विंकल खन्ना स्टारर फिल्म 'जोरू का गुलाम' के निर्देशक शकील नूरानी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 73 वर्षीय फिल्ममेकर पर 33 साल की एक अभिनेत्री ने दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के मुताबिक, शिकायत में नशीला पदार्थ देने और कथित वीडियो के जरिए धमकाने के आरोप भी शामिल हैं। मामले की जांच जारी है और लगाए गए आरोपों की पुष्टि अदालत में होना बाकी है।

काम के सिलसिले में अभिनेत्री से हुई थी मुलाकात

शकील नूरानी का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर निर्देशक और निर्माता सामने आता रहा है। उन्होंने 'बड़े दिलवाला' और 'जोरू का गुलाम' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 33 वर्षीय अभिनेत्री की उनसे मुलाकात करीब एक दशक पहले एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। दोनों के बीच फिल्म में काम को लेकर बातचीत हुई थी।

आरोप है कि बाद में नूरानी ने आगामी फिल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा के लिए अभिनेत्री को मलवणी स्थित अपने घर बुलाया। अभिनेत्री की शिकायत के अनुसार, वहां उसे कथित तौर पर ऐसा पेय दिया गया जिसके बाद वो बेहोश हो गई।

अभिनेत्री ने लगाया गंभीर आरोप

शिकायत में अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि बेहोशी के बाद उसके साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। महिला का ये भी दावा है कि जब उसे होश आया तो नूरानी ने मोबाइल फोन पर एक कथित वीडियो दिखाया और उसे पुलिस या परिवार को घटना की जानकारी देने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी।

अभिनेत्री के अनुसार, इस कथित वीडियो के कारण वह दबाव में रही और बाद में भी उसके साथ कई बार यौन उत्पीड़न किया गया। शिकायत में यह आरोप भी शामिल है कि कथित घटनाओं के बाद उसे गर्भनिरोधक गोलियां दी गईं।

BNS की इन धाराओं में मामला दर्ज

मलवणी पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की धारा 64(2)(M), 123, 351(2) और 88 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। कथित वीडियो की पड़ताल भी जांच का अहम हिस्सा बताई जा रही है।

शकील नूरानी को 8 अगस्त को गिरफ्तार किए जाने के बाद बोरीवली हॉलिडे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने मामले की आगे की जांच के लिए उनकी हिरासत की मांग की थी। कोर्ट ने नूरानी को 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

'जोरू का गुलाम' से मिली पहचान

शकील नूरानी को सबसे ज्यादा पहचान साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'जोरू का गुलाम' से मिली। फिल्म में गोविंदा और ट्विंकल खन्ना मुख्य भूमिकाओं में थे। नूरानी ने इस फिल्म के निर्देशन के साथ इसके निर्माण की जिम्मेदारी भी संभाली थी। इससे पहले उन्होंने 1999 में आई 'बड़े दिलवाला' का निर्देशन किया था, जिसमें सुनील शेट्टी और परेश रावल जैसे कलाकार नजर आए थे। इसके अलावा वह 'श्रीमान आशिक' और 'तेजाब- द एसिड ऑफ लव' जैसी फिल्मों से भी जुड़े रहे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, अभिनेत्री द्वारा लगाए गए आरोप अभी जांच के दायरे में हैं और अदालत में आरोप साबित होना बाकी है।